×

Isha Ambani: आइए जाने अंबानी की बेटी कितने करोड़ों की मालकिन, कैसी है इनकी लाइफस्टाइल ?

Isha Ambani Net Worth and Lifestyle: आज हम मुकेश अंबानी की नहीं बल्कि उनकी एकलौती बेटी ईशा अंबानी के बारे में बात करेंगे। ईशा अंबानी के बारे में जानेंगे कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है।

Jugul Kishor
Published on: 26 Dec 2022 3:26 AM GMT
isha ambani daughter mukesh ambani
X

ईशा अंबानी (फोटो-सोशल मीडिया)

Isha Ambani: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने बिजनेस के साथ अपने परिवार को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन, आज हम मुकेश अंबानी की नहीं बल्कि उनकी एकलौती बेटी ईशा अंबानी के बारे में बात करेंगे। ईशा अंबानी के बारे में जानेंगे कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है। बता दें कि ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। ईशा ने साल 2015 में रिलायंस ज्वाइन किया था। ईशा अंबानी को मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में इंट्रोड्यूस किया था। जहां पर उन्होंने अपने भाई आकाश के साथ जियो फोन लॉन्च किया। ईशा रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं। ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को भी 2016 में ईशा ने ही लॉन्च किया गया था। ईशा अंबानी ने 23 साल की उम्र में रिलायंस कंपनी संभाल ली थी।

ईशा अंबानी की कुल नेटवर्थ

ईशा अंबानी जब 16 साल की थीं तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्पॉट पर शामिल किया गया था। इसी उम्र में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं। ईशा अंबानी न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में ईशा अंबानी की कुल नेटवर्थ करीब 100 मिलियन डॉलर के करीब है।

ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस करती हैं। वहीं अपने पति आनंद का भी वे साथ देती हैं। ईशा अंबानी शादी से पहले अपने पिता के साथ मुंबई के एंटीलियी में रहती थीं, लेकिन शादी के बाद पति पीरामल के साथ में वर्ली में स्थित गुलिटा नाम के बंगले में रहती है। इस आलीशान बंगले को ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने साल 2012 में हिंदुस्तान यूनिलीवर से 450 करोड़ रुपये में खरीदा था। पांच मंजिला ये बंगला 50 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। घर में तीन बेसमेंट, पार्किंग, एक फ्लोर पर गार्डन है। घर में कई बेडरूम, स्टडी रूम, स्विमिंग पूल, ड्रेसिंग रूम और सभी लग्जीरियस सुविधाएं हैं। इन सब सुविधाओं के बारे में जानकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल कितनी शानदार है।

गौरतलब है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर, 2022 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसमें एक लड़का और एक लड़की है। लॉस एंजिल्स में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद ईशा अंबानी पहली बार अपने दोनों बच्चों के साथ कल 25 दिसंबर 2022 को मुंबई पहुंचीं थी। उनके पति आनंद पीरामल भी इस दौरान उनके साथ दिखायी दिए थे। उनका स्वागत करने के लिए अंबानी परिवार भी एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट पर पहली बार इन दोनों बच्चों की झलक देखने को मिली थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story