Mulayam Singh Yadav Wife: मुलायम ने पहली पत्नी के रहते ही कर ली थी दूसरी शादी! जानें अखिलेश की मां के बारे में

Mulayam Singh Yadav First Wife: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं। अखिलेश यादव मुलायम और उनकी पहली पत्नी के संतान हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 10 Oct 2024 8:05 AM GMT
Mulayam Singh Yadav ने पहली पत्नी के रहते ही कर ली थी दूसरी शादी! जानें अखिलेश की मां के बारे में
X

Mulayam Singh Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mulayam Singh Yadav First Wife Kon Thi: उत्तर प्रदेश के के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की आज यानी 10 अक्टूबर को दूसरी पुण्यतिथि (Mulayam Singh Yadav Death Anniversary) है। उनका निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था। मुलायम की राजनीतिक और निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही। उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी (Malti Devi) थीं। अखिलेश यादव मालती देवी के ही बेटे (Akhilesh Yadav Mother) हैं।

वहीं, उनकी दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) था। सियासी गलियारों में हमेशा ही मुलायम और उनकी सेकेंड वाइफ की चर्चा रही है। चलिए आज जानते हैं उनकी पहली पत्नी और अखिलेश की मां के बारे में।

कौन थीं मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी (Mulayam Singh Yadav Ki Pehli Patni)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने 1957 में मालती देवी (Malti Devi) से शादी की थी। बताया जाता है कि मुलायम ये शादी नहीं करना चाहते थे, क्योंकि तब वह 10वीं में पढ़ रहे थे और महज 18 साल के थे। लेकिन परिवारवालों ने उनकी बात नहीं सुनी और उनकी शादी मालती देवी संग तय कर दी। शादी के कई साल बाद 1 जुलाई 1973 को उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्म हुआ। अखिलेश, मुलायम और मालती की इकलौती संतान हैं।

बताया ये भी जाता है कि मुलायम सिंह यादव की जिंदगी में साधना गुप्ता की एंट्री होने के बाद से ही मालती और मुलायम के बीच दूरियां आने लगी थीं। मालती देवी का साल 2003 में निधन हो गया था।

पहली पत्नी के रहते ही रचाई थी दूसरी शादी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मालती देवी के निधन के बाद 2003 में मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने मालती के रहते हुए ही शादी कर ली थी। दरअसल, साल 1994 में साधना के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) के स्कूल फॉर्म पर पिता के नाम वाले कॉलम में एमएस यादव और एड्रेस में मुलायम सिंह के ऑफिस का पता दिया रहता था।

बता दें प्रतीक मुलायम के सगे बेटे नहीं हैं, बल्कि उनकी दूसरी पत्नी साधना और उनके पहले पति चंद्रप्रकाश गुप्ता की औलाद हैं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना भी इस दुनिया में नहीं हैं। 2022 में उनका निधन हो गया था।

दूसरी शादी से खुश नहीं थे अखिलेश

बताया जाता है कि अखिलेश यादव कभी अपने पिता और साधना गुप्ता की शादी से खुश नहीं थे। उनका मानना था कि साधना गुप्ता के चलते उनके पिता ने उनकी मां के साथ न्याय नहीं किया। यहां तक वह ये भी नहीं चाहते थे कि मुलायम सिंह यादव इस रिश्ते को स्वीकार करें। अखिलेश ने कभी भी साधना को अपने परिवार में जगह नहीं दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सौतेले भाई प्रतीक के साथ भी अच्छे संबंध नहीं हैं।

Shreya

Shreya

Next Story