×

Mumbai Famous Restaurant: ये हैं मुंबई के 5 रेस्टुरेंट जहां के चीज़केक है लाजवाब

Mumbai Famous Restaurant: मुंबई का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में ऑडिशन देते हुए लोग, खचाखच लोगों से भरी ट्रेन और फेमस डिश नजर आते हैं। मुंबई के भोजन जो पॉपुलर हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Aug 2022 4:20 PM GMT
Cheesecake Restaurant in Mumbai
X

Mumbai Cheesecake (Image: Social Media)

Mumbai Famous Restaurant: मुंबई का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में ऑडिशन देते हुए लोग, खचाखच लोगों से भरी ट्रेन और फेमस डिश नजर आते हैं। मुंबई के कई ऐसे भोजन है जो काफी पॉपुलर हैं। अगर आपको भी अच्छा और स्वादिष्ट भोजन बहुत पसंद है तो मुंबई आपके लिए एक दम बेस्ट जगह है। यहां आपको खाने की सबसे ज्यादा वैरायटी मिल जाएगी। यहां का चीजकेक भी काफी मशहूर है। आइए जानते हैं मुंबई के 5 रेस्टुरेंट जहां मिलते हैं टेस्टी चीज़केक:

कैंडीज में बेक्ड लेमन चीज़केक, मैक रोनेल्स

इस सुपर कूल कैफे, कैंडीज में जाकर आप चीजकेक का आनंद ले सकते हैं। इस रेस्टुरेंट की खासियत हैं इसका अंदाज। दरअसल पुराने जमाने के पुराने अंदाज़ और आरामदेह रूफटॉप के साथ, यह मुंबईवासियों के बीच सबसे पसंदीदा कैफे में से एक है। बेक्ड लेमन और डार्क चेरी चीज़केक का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा आप Mud Pie या एप्पल पाई को ट्राई कर सकते हैं।

पता है: मैक रोनेल्स, नेक्स्ट टू लर्नर्स एकेडमी स्कूल, पाली हिल, पाली हिल, बांद्रा, बांद्रा वेस्ट, मुंबई

जापानी कपास चीज़केक, चीज़केक रिपब्लिक

अगर आप टेस्टी चीजकेक की तलाश में हैं तो आप चीज़केक रिपब्लिक जा सकते हैं। बेक्ड, और बिना अंडे वाला चीज़केक के कई अलग-अलग वैरायटी मौजूद है। गोरेगांव जाएं और सुपर लाइट और फ्लफी जापानी कॉटन चीज़केक का आनंद लें। इस रेस्टुरेंट के नुटेला चीज़केक, जलपीनो और चेडर चीज़केक और ठंडाई चीज़केक ऑर्डर करना न भूलें।

पता है: बी 14, श्रुति अपार्टमेंट, यशोधम, गोरेगांव पूर्व, मुंबई

पीनट बटर और केला चीज़केक, गिल्ट ट्रिप

गिल्ट ट्रिप धीरे-धीरे मुंबई के सबसे अच्छे डेज़र्ट पार्लरों में से एक बन गया है और इस रेस्ट्रूरेंट के चीजकेक के स्वाद बहुत ही लाजवाब है। आप इस रेस्टुरेंट में सुपर वेल्वीटी पीनट बटर और बनाना चीज़केक और बेल्जियम चॉकलेट चीज़केक कपकेक का आनंद लें सकते हैं।

पता है: ग्राउंड फ्लोर, 15 ए, यूनियन पार्क, कार्टर रोड, बांद्रा वेस्ट, मुंबई

नुटेला चीज़केक, Poetry By Love and Cheesecake

क्या आप स्वादिष्ट बेक्ड, एगलेस और लेयर्ड चीज़केक ट्राई करना चाहतेहैं? तो आप इस रेस्टुरेंट में जा सकते हैं। मुंबई में अगर आप नुटेला चीज़केक का आनंद लेना चाहते हैं तो पोएट्री बाय लव एंड चीजकेक जा सकते हैं। इस रेस्टुरेंट में चीज़केक को देख आपके मुंह में पानी आ सकता है। जब भी आप यहां जाए, तो ओरियो और mixed fresh fruit चीजकेक को ट्राई करना ना भूलें।

पता है: कमला मिल्स, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, टाउन हॉल, मुंबई

Tiramisu चीजकेक, Love Sugar and Dough

यदि आप चीज़केक के एक ऑफबीट वर्जन को आज़माना चाहते हैं तो आप Love Sugar and Dough पर जाएँ और यहां आप बेहतरीन तिरामिसु चीज़केक का आनंद ले रहे हैं। इसके यूनिक फ्लेवर और तिरामिसू के साथ सेमीस्वीट चॉकलेट की ग्रेटिंग आपको उनके केक का बड़ा फैन बना देगा। अगर आप मुंबई में रहते हैं या मुंबई की टूर पर हैं तो इस रेस्टुरेंट के इस चीजकेक का स्वाद जरूर लें।

पता है: 31 शॉप नंबर 3 बजाज आर्केड पाली हिल यूनियन पार्क, बांद्रा, खार वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400052

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story