×

OMG: इस भारतीय नारी की डिमांड आपके होश उड़ा देगी, इसे पूरा करोगे तभी बनोगे दूल्हा

Mumbai Viral Girl: मुंबई में रहने वाली इस मराठी लड़की ने ऐसे दूल्हे की करी डिमांड जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Shweta Srivastava
Published on: 4 April 2024 1:26 PM GMT
Girl want Groom of 1 Crore Package
X

Girl want Groom of 1 Crore Package (Image Credit-Social Media)

Mumbai Viral Girl: मुंबई की रहने वाली एक मराठी लड़की ने कुछ ऐसी डिमांड की है जिसकी वजह से हर तरफ उनकी चर्चा ही रही है। आपको बता दें इस लड़की की उम्र 37 साल है और वो मुंबई में ही नौकरी करती है। वो लगभग 10 साल से नौकरी कर रही है और उसकी सालाना तनख्वा चार लाख रूपए है। लेकिन इस लड़की ने कुछ ऐसी डिमांड की है जो हर किसी का ध्यान इस पोस्ट पर जा रही है।

लड़की ने की ऐसे दूल्हे की डिमांड (Girl want Groom of 1 Crore Package)

37 साल की मराठी लड़की ने एक करोड़ पैकेज वाले लड़के की डिमांड की है। फ़िलहाल उसकी ये डिमांड इंटरनेट पर वायरल हो रही है। भले ही हम कहते हैं कि ईश्वर ही जोड़ियां बनाता है। लेकिन इंसान इसका माध्यम होता है। अगर आप भी शादी के लिए लड़का या लड़की की तलाश में हैं तो आपकी भी कुछ ख्वाहिश होंगी कि आपके जीवनसाथी के अंदर कुछ ऐसी क्वालिटी हो या कुछ ऐसा दिखता हो। वहीँ मुंबई की एक ऐसी लड़की है जिसने अपने लिए एक करोड़ रूपए कमाने वाले लड़के की डिमांड रखी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में लड़की ने और भी कई डिमांड रखीं हैं जिसे लेकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। आइये जानते हैं पैसों के अलावा और क्या-क्या हैं इस लड़की की डिमांड।

लड़की की इस लिस्ट में दूल्हे के गुणों का बखान भी किया गया है जिसमे लड़के के लुक्स और करियर की लिस्ट भी बनाई है। इसे देखकर सभी खूब कमैंट्स कर रहे हैं। वहीँ ख़ास बात ये है कि लड़की का पैकेज 4 लाख का ही है लेकिन उसे दूल्हा 1 करोड़ के पैकेज वाला चाहिए।

अलग अलग कमैंट्स कर रहे लोग

दरअसल एक युवक अमेय भिरंगे ने एक्स पर लिखा कि, वह अपने भाई की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। मेरे भाई के लिए एक प्रस्ताव आया है कि 1 करोड़ पैकेज होना चाहिए। मेट्रो शहर मुंबई में अपना खुद का घर हो। लड़का इटली/यूरोप में सेटल हो। जबकि महिला का सिर्फ 4 चार का पैकेज है और उसकी उम्र 37 साल की है। मैं यह देखकर दंग रह गया।

इतना ही नहीं अमेय ने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया जिसे लड़की के घरवालों की तरफ से भेजा गया है। ये मराठी भाषा में लिखा गया है। जिसे इंग्लिश में ट्रांसलेट भी किया गया है। इसके साथ ही लड़की के प्रोफाइल को भी शेयर किया गया है जिससे पता चलता है कि लड़की की माँ, छोटी बहन और एक छोटा भाई है। उसके पिता का निधन हो चुका है। लड़की की डिमांड है कि लड़के का मुंबई में अपना घर, नौकरी या कारोबार होना चाहिए। लड़का हाइली एजुकेटेड होना चाहिए। एमबीबीएस सर्जन हो या फिर सीए हो, जिसकी अपनी खुद की फर्म हो। इसके अलावा अगर दूसरी फिल्ड में हो तो बड़ी सीनियर पोस्ट पर होना चाहिए। लड़के की इनकम 1 करोड़ रुपये होनी चाहिए। लड़के का अपना घर हो। अगर वह विदेश में है तो यूरोप, खासकर इटली में काम करता हो।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story