TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Muskmelon and BP: खरबूज खाने से कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, जानें इसे खाने का सही समय

Muskmelon and BP: खरबूजे खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। ब्लड प्रेशर यानी बीपी के मरीजों के लिए भी खरबूजा काफी फायदेमंद है।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Shreya
Published on: 18 May 2022 8:57 AM GMT
Muskmelon and BP: खरबूज खाने से कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, जानें इसे खाने का सही समय
X

खरबूजा (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Muskmelon Benefits: गर्मियों के मौसम में मिलने वाले रसीले खरबूज का सेवन आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Muskmelon Health Benefits) होता है। स्वाद में खरबूजा (Muskmelon) बहुत ही स्वादिष्ट होता है। स्वास्थ्य को लेकर खरबूजे के गजब के फायदे होते हैं। बता दें कि खरबूजे में मौजूद विटामिन सी और ए , तथा पोटेशियम से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी1, बी6, और के, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम, और डायट्री फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती हैं। खरबूजे को खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको खाने का सही समय भी होता है?

खरबूजा खाने के अनगिनत फायदे

- खरबूजे का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। बता दें कि खरबूजे में पानी की अत्यधिक मात्रा मौजूद होती है, जो गर्मी के मौसम में आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इस फल का सेवन शरीर को ठंडक के साथ गर्मी से भी बचाता है। जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खरबूज गर्मियों के मौसम में लोगों के लिए एक वरदान है।

- खरबूज का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। बता दें कि खरबूजे में मौजूद पोटेशियम की भरपूर मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में मददगार होता हैं।

- खरबूज में मौजूद विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन की अत्यधिक मात्रा आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में सहायक होता है।

- गौरतलब है कि खरबूजे में फैट की मात्रा कम होती है , जो आपके वजन को घटाने और उसे नियंत्रित करने में बेहद में मदद करते हैं।

- खरबूजे में मौजूद विटामिन सी की भरपूर मात्रा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।

- खरबूजे में काफी मात्रा में डायटरी फाइबर मौजूद होता है, जो आपको कब्ज से राहत दिलाने में सहायक होता है।

- खरबूजे का सेवन आपके पीरियड्स की ऐंठन या पीरियड क्रेम्पस को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीकोगुलेंट गुण आपके क्लोट्स को डिसोल्व करने के साथ मांसपेशियों में ऐंठन को भी कम करता है।

- नींद होती है बेहतर- खरबूजे के सेवन से आपकी नींद बेहतर होकर अनिद्रा की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं यह आपकी नसों और मांसपेशियों को भी आराम दिलाने में सहायक होता है।

- तनाव को कम करने में भी खरबूजे का सेवन प्रभावी होता है। इतना ही नहीं खरबूजा खाने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ कर आपको आराम करने और ध्यान लगाने में मदद दिलाता है।

- खरबूजे में मौजूद ऑक्सीकाइन नामक तत्व किडनी की परेशानी और पथरी को ठीक करने में मददगार होता है। गौरतलब है कि खरबूज में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह किडनी को भी साफ करने में सहायक होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खरबूजा खाने का क्या है सही समय?

दोपहर के खाने और नाश्ते के बीच मिड-मील नाश्ते के रूप में खरबूजा खाने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। चूँकि यह शरीर को इससे हाइड्रेशन प्राप्त होता है इसलिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रोलाइट्स को बढ़ाने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story