Narendra Modi Oath Ceremony: अब तक इतनी बार ली है नरेंद्र मोदी ने शपथ, जानिए क्या रही है उनके स्टाइल में समानता

Narendra Modi Oath Ceremony Udate: नरेंद्र मोदी का साल 2001 में गुजरात के मुख़्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक का सफर कैसा रहा और इस दौरान अपने शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने अपना क्या स्टाइल रखा आइये एक नज़र डालते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 7 Jun 2024 5:27 AM GMT (Updated on: 7 Jun 2024 12:31 PM GMT)
Narendra Modi Oath Ceremony
X

Narendra Modi Oath Ceremony (Image Credit-Social Media)

Narendra Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री के रूप में जहाँ नरेंद्र मोदी ने दो बार शपथ ली है वहीँ 9 जून 2024 वो तीसरी बार शपथ लेंगें। वहीँ उनके स्टाइल की हमेशा बात होती रहती है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जितनी बार भी शपथ ली उस समय उन्होंने क्या स्टाइल अपनाया और उनके ऑउटफिट में क्या समानता रही।

शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी का स्टाइल

जहाँ नरेंद्र मोदी पहली बार साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने वहीँ साल 2014 में उन्होंने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वो 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहे। मोदी जीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। आइये जानते हैं उनके शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैसा रहा हो उनका स्टाइल और क्या रही है उनके ऑउटफिट में समानता

साल 2001 में पहली बार ली गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जब शपथ ली उस समय उन्होंने स्लेटी रंग का कुर्ता पहना हुआ था। जो उनके बेहद साधारण व्यक्तित्व को दर्शाता रहा था। उन्होंने एक कलाई में काला धागा पहना हुआ था और दूसरे हाथ की कलाई में साधारण सी घड़ी। कुर्ते में उन्होंने एक पेन भी लगाया हुआ था। वो बेहद साधारण नज़र आ रहे थे।

साल 2002 में दूसरी बार ली गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

दूसरी बार साल 2002 में चुनाव लड़कर गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इस समय उन्होंने हलके बादामी रंग का खादी का कुर्ता पहना हुआ था और साथ ही भगवा रंग का अधोवस्त्र लिया हुआ था। उन्होंने अपने साधारण व्यक्तित्व का इस समय भी परिचय दिया।

तीसरी बार साल 2007 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

तीसरी बार साल 2007 में नरेंद्र मोदी ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली तो उन्होंने भगवा रंग का साधारण सा खादी का ही कुर्ता पहना था। इस समय उन्होंने कंधे पर भगवा रंग का अंगरखा भी लिया हुआ था। इस दौरान भी उन्होंने दाहिने हाथ में काला धागा पहना हुआ था और बाईं कलाई में साधारण घड़ी पहनी हुई थी।

साल 2012 चौथी बार ली गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ


चौथी बाद साल 2012 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली इस दौरान उन्होंने एक बार फिर क्रीम कलर का खादी का कुर्ता पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने काले धागे और अपनी उसी पुरानी घड़ी को खुद से अलग नहीं किया।

साल 2014 में ली भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ


पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पहली बार शपथ ली इस दौरान उनके स्टाइल स्टेटमेंट में काफी बदलाव आ गया था। उन्होंने कुर्ते के साथ एक जैकेट भी पहना हुआ था। जिसे आज नेहरू जैकेट की जगह मोदी जैकेट के नाम से पॉपुलैरिटी मिल गयी है। उन्होंने इस दौरान सफ़ेद कुर्ता पैजामा और हलके भूरे रंग की हॉफ जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही उनके चेहरे पर प्रधानमंत्री का तेज दिखाई दे रहा था।

साल 2019 में ली भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ

दूसरी बार साल 2019 में भी नरेंद्र मोदी की भाजपा की सरकार को पूर्ण बहुमत मिला और उन्होंने सरकार बनाई। इस समय उन्होंने सफ़ेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना था और
उसपर उन्होंने स्लेटी रंग की जैकेट पहनी।

वहीँ साल 2024 में शपथ ग्रहण समारोह की तिथि लगातार आगे बढ़ रही है फिलहाल ये अब 9 जून तय हुई है। ये पहली बार है जब नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत के बिना सरकार बनानी पड़ रही है। वहीँ इस दौरान क्या एनडीए अपना समर्थन नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ रखेगा और पांच साल तक सरकार शांतिपूर्ण तरह से अपना कार्यकाल पूरा कर पायेगी या नहीं ये बड़ी बात लगती दिख रही है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story