×

क्या आपकी आईब्रो कम घनी है, तो बिल्कुल न हो परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, चमाचम चमकेंगी भौहें

आंखों को खूबसूरत दिखाने में आईब्रो का काफी अहम रोल होता है। अगर आईब्रो पतली होती है या कम घनी होती है तो लड़कियां बाजार में मिलने वाली आईब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती है।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 25 Nov 2021 12:09 PM GMT
eyebrow shapes
X

आईब्रो घनी करने के उपाय (फोटो- सोशल मीडिया)

Ladkiyo Ki Eyebrows : उनके सुदंरता में चार चांद लगा देता है। अगर लड़कियों के आईब्रो का आकार थोड़ा सा भी बिगड़ जाए तो उनकी सुदंरता कही खो सी जाती है। लड़कियों की आईब्रो को घना होना बहुत जरूरी है, घनी आईब्रो लड़कियों (Ladkiyo Ki Eyebrows) की सुदंरता को निखारता है। इसलिए हर एक लड़की चाहती है कि उसकी आईब्रो घनी हो।

आंखों को खूबसूरत दिखाने में आईब्रो का काफी अहम रोल होता है। अगर आईब्रो पतली होती है या कम घनी होती है तो लड़कियां बाजार में मिलने वाली आईब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती है। लेकिन आईब्रो पैंसिल (eyebrow pencil) कुछ ही देर के लिए आईब्रो (Ladkiyo Ki Eyebrows) पर बनी रहती है। अगर आप चाहे तो बिना आईब्रो पैंसिल के भी अपने आईब्रो को घनी कर सकती है वो भी हमेशा के लिए।

आइए हम आपको बताते है कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आपके आईब्रो हमेशा के लिए घनी हो सकती है-

आरंडी का तेल है काफी फायदेमंद-
Arandi Ka Tel

अरंडी का तेल आपके आईब्रो को घना बना सकता है। अंरड़ी के तेल को आप अपने आईब्रो पर लगा ले। इसके बाद उसे कुछ देर के लिए छोड़ दे।अरंड़ी का तेल हमारे आईब्रो के बालों को मजबूत भी बनाता है।

फोटो- सोशल मीडिया)

एलोवेरा जेल से घने होते हैं बाल-

Aloe Vera Gel Ke Fayde

एलोवेरा जेल हमारे बालों के लिए अच्छा माना जाता है। चाहे वो सिर के बाल हो चाहे आईब्रो के बाल हो, एलोवेरा जेल की मदद से घने हो सकते हैं। इसलिए एलोवेरा जेल (aloe vera gel for hair) रोजना नियमित रूप से लगाकर आप अपने आईब्रो के बालों को घना बना सकते है।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल
Nariyal Tel Ke Fayde

नारियल के तेल का इस्तेमाल तो हर घर में ही होता है। नारियल का तेल (nariyal tel ke fayde for hair) हमारे स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।सर्दियों में नारियल का तेल हमारे स्किन को माइश्चराइजड भी करता है।लेकिन क्या आप जानते है कि नारियल के तेल की मदद से आप अपनी पतले आईब्रो को घना बना सकते हैं। नारियल का तेल (nariyal tel ke fayde for hair) रोजाना नियमित रूप से आईब्रो पर लगाने से वह घनी हो जाती है।

मेथी का बनाएं पेस्ट
Methi Ka Paste

मेथी दाने का पेस्ट भी आपके पतले आईब्रो को घना करने में काफी लाभदायक साबित होता है।मेथी दाने का पेस्ट बनाकर उसमें नारियल तेल की कुछ बूंदो को मिलाकर अपने आईब्रो पर लगाए।उसके कुछ देर बाद उसको पानी से धो ले।ऐसा हफ्ते में एक या दो बार करना चाहिए।इसकी मदद से आपके आईब्रो घने हो सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story