National Lipstick Day 2024: इस दिन है राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस, जानिए पहली बार किस महिला ने लगाई थी अपने होंठों पर लिपस्टिक

National Lipstick Day 2024:29 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस मनाया जाता है आइये जानते हैं इस दिन की विशेषता और इतिहास क्या है।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 July 2024 9:37 AM GMT
National Lipstick Day 2024
X

National Lipstick Day 2024 (Image Credit-Social Media)

National Lipstick Day 2024: महिलाओं के लिए मार्केट में कई तरह के सौंदर्य प्रसाधन आते हैं लेकिन इसमें से आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं ये जानना बेहद ज़रूरी होता है। क्योंकि कई बार इनको बनाने में ख़राब केमिकलस का इस्तेमाल किया जाता है जो आपको स्किन को नुकसान तो पहुँचाती ही है साथ ही आपको कर तरह की बीमारियां भी दे देती है। ऐसे में 29 जुलाई को राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य आपको

लिपस्टिक से आपका लुक काफी अलग लगने लगता है और राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस आपको अपना बेस्ट कलर अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित करता है। लिपस्टिक के इतिहास की बात करें तो ये शुरुआत से ही कई विवादों में घिरी रही। साल 1770 में ब्रिटिश संसद ने इसे पुरुषों को शादी के लिए बरगलाने का शैतानी प्रयास बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ जगहों पर तो लिपस्टिक को जादू टोने से जोड़ा जाता था। ये भी कहा गया कि लिपस्टिक में जहरीले पदार्थ होते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि सारा बर्नहार्ट ने सार्वजनिक रूप से "लिप रूज" लगाकर लोगों के बीच भ्रम पैदा किया। उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन ने कथित तौर पर लिपस्टिक लगाई थी। जहां महारानी विक्टोरिया लिपस्टिक लगाना अभद्रता मानती थीं, वहीं उनके एक राजनेता की राय अलग थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, विंस्टन चर्चिल ने सोचा कि होंठों का रंग उत्कृष्ट तरीके से मनोबल बढ़ाता है।

आज के समय में लिपस्टिक महिलाओं के फैशन सेन्स से लेकर उनके मूड को ज़ाहिर करने का एक तरीका भी बन गया है। और ये मूड के साथ या दृश्यों के साथ बदलता है। चाहे लिपस्टिक आपके दृष्टिकोण को परिभाषित करती हो या आपकी आंतरिक भावना को प्रदर्शित करती हो, इसे 29 जुलाई को ज़रूर अप्लाई करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी शैली क्या है, लिपस्टिक लाइट या बोल्ड स्टेटमेंट जोड़ती है। इस मौके पर आप अपने होठों को बोलने दें।

राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस के इतिहास की बात करें तो पिछले कई सालों से इसको लेकर कई तरह के कार्यक्रम बिना किसी घोषणा के वार्षिक आधार पर होता था। 2016 तक, सौंदर्य ब्लॉगर, उद्यमी और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी, हुडा कट्टन को राष्ट्रीय दिवस कैलेंडर के रजिस्ट्रार की उद्घोषणा द्वारा राष्ट्रीय लिपस्टिक दिवस के आधुनिक संस्थापक का नाम दिया गया था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story