TRENDING TAGS :
National Women Day 2025: नेशनल वीमेन डे आज, जानें देश की 5 सबसे ताकतवर महिला पॉलिटिशियन के बारे में
National Women Day 2025: चलिए इस नेशनल वीमेन डे के मौके पर जानते हैं देश की 5 ताकतवर महिला पॉलिटिशियन्स के बारे में।
National Women Day 2025 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
National Women Day 2025: आज यानी 13 फरवरी को देश भर में राष्ट्रीय महिला दिवस (Rashtriya Mahila Diwas) मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की 135वीं जयंती के अवसर पर, 13 फरवरी 2014 को की गई थी। सरोजनी नायडू स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री थीं, जो देश की आजादी के बाद पहली महिला गवर्नर बनी थीं। उन्होंने महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। इसलिए उनकी जयंती के मौके पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में किए गए कार्यों और योगदान को लेकर समर्पित है। साथ ही इसे मनाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना भी है।
इस नेशनल वीमेन डे (National Women Day) के मौके पर आज हम आपको देश की 5 ताकतवर महिला पॉलिटिशियन्स (5 Powerful Women Politicians Of India) के बारे में बताने जा रहे हैं।
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)
मौजूदा समय में केंद्रीय वित्त मंत्री का कार्यभार संभाल रहीं निर्मला सीतारमण देश की ताकतवर महिला नेता हैं। उनका नाम फोर्ब्स की World's Most Powerful Women List 2022 में भी शामिल किया गया था। इस लिस्ट में उन्हें 36वें पायदान पर जगह दी गई थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वित्त मंत्री बनने से पहले सीतारमण ने देश के रक्षा मंत्री पद का कार्यभार भी संभाला था।
स्मृति ईरानी (Smriti Irani)
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी भी देश की राजनीति में ताकतवर महिलाओं में शुमार हैं। उन्होंने केंद्र की सरकार में कपड़ा मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी है। इससे पहले वह मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुकी हैं।
आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel)
अगर बात आए राजनीति जगत की लोकप्रिय और ताकतवर महिला नेता की तो उसमें आनंदीबेन पटेल का नाम शामिल किया जाना भी जरूरी है। जिन्होंने अपने अच्छे काम और मेहनत से जनता के दिल जीत लिए। वह मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। बता दें पटेल गुजरात की पहली और अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रही हैं। वह गुजरात की राजनीति में "लौह महिला" के रूप में जानी जाती हैं।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)
वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी एक ताकतवर महिला राजनेता हैं। उन्होंने बीते साल पहली बार चुनाव लड़ा और पहली ही बार में चुनावी जंग में बाजी मारते हुए वायनाड की सांसद बन गईं। कई लोग प्रियंका की तुलना उनकी दादी इंदिरा गांधी से भी करते हैं, जो देश की पहली और आज तक, भारत की एकमात्र महिला प्रधान मंत्री थीं। उनका नाम देश की दिग्गज महिला राजनेताओं में शामिल किया जाता है।
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी देश की ताकतवर महिला नेताओं की लिस्ट में शुमार की जाती हैं। वह लगातार तीन बार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। उन्हें राज्य में दीदी के नाम से संबोधित किया जाता है, जिसका मतलब है बड़ी बहन। ममता बनर्जी केंद्र में लगातार दो बार रेल मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण माना जाता है।