Maa Brahmacharini Wishes Message: नवरात्रि के दूसरे दिन करें देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना, दीजिये अपने प्रियजनों को बधाई सन्देश

Maa Brahmacharini Wishes Message: नवरात्रि के दूसरे दिन करें देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना साथ ही अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना सन्देश।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Oct 2024 2:09 AM GMT
Navratri 2024 Wishes
X

Navratri 2024 Wishes (Image Credit-Social Media)

Navratri 2024: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है, वहीँ प्रत्येक दिन भक्ति, आनंद और उत्सव का एक अनूठा सार लेकर आता है। दूसरा दिन, देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। ये दिन भक्तों के लिए आत्म-अनुशासन और समर्पण से आने वाली शक्ति और ज्ञान पर विचार करने का समय है। यह दिन हमें अपनी आंतरिक शक्ति को अपनाने और दृढ़ संकल्प और अनुग्रह के साथ अपने लक्ष्यों के लिए प्रयास करने की याद दिलाता है। तो, आइए इस उत्सव के मौसम को और भी ज़्यादा भक्तिमय बनाये और माता रानी प्रसन्न होंगीं।

नवरात्रि का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

त्रिपुरा में हृदयम् पातु ललाटे पातु शङ्करभामिनी।

अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥

पञ्चदशी कण्ठे पातु मध्यदेशे पातु महेश्वरी॥

षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो।

अङ्ग प्रत्यङ्ग सतत पातु ब्रह्मचारिणी॥

Happy Navratri 2024

दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

जय मां ब्रह्मचारिणी।।

Happy Navratri 2024

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी,

आपके जीवन में नई आशाएं,

अवसर लाएं और इसे समृद्ध बनाए।

Happy Navratri 2024

मां करती सबका उद्धार है,

मां करती सबकी बेड़ा पार है,

मां सबके कष्टों को हरती है,

मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Navratri 2024

माता रानी ये वरदान देना, बस थोड़ा सा प्यार देना,

आपकी चरणों में बीते जीवन साराऐसा आशीर्वाद देना।

Happy Navratri 2024

सर्व मंगल मांगल्ये,शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्र्यम्बके गौरीनारायणी नमोस्तुते।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Navratri 2024

या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story