×

Navratri Special 2022: नवरात्रि में करें ये 5 काम, मां दुर्गा पूरी करेंगी हर मनोकामना

Navratri Special 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 1 Sep 2022 3:16 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2022 3:23 AM GMT)
Navratri
X

मां के नवरात्र (फोटो- सोशल मीडिया)

Navratri Special 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूप की पूजा की जाती है। इस साल यानी 2022 में पूरे देशभर में नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2022 तक पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से मां प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि में सभी भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई तरह से पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि पर कौन से 5 काम करने से मां दुर्गा भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देती है:

हनुमान जी की पूजा

नवरात्रि में हनुमान जी की पूजा करने से मां दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं। इस दौरान हनुमान जी को पान के पत्ते में लोंग और बतासा रखकर अर्पित करना चाहिए। साथ ही नवरात्रि में हर दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलेगी और भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

जरूरतमंदों को दान दें

नवरात्रि में जरूरतमंदों को दान देने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। बता दे कि नवरात्रि में पूजा के दौरान मखाने के साथ सिक्के रखकर मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए। फिर पूजा के बाद ये जरूरतमंदों को बांट दें। आप मंदिर में जाकर रोज प्रसाद चढ़ा कर और इस प्रसाद को गरीबों में बांट दें। इस उपाय को करने से लाभ होगा।

मां दुर्गा को चढ़ाएं ये सारी चीजें

नवरात्रि के दिनों में हर दिन मां दुर्गा को पांच सूखे मेवे चुनरी में रखकर अर्पित करें। इसके अलावा धूप जलाकर मां दुर्गा का पूजन करें। ऐसा करने से मां दुर्गा भक्तों से प्रसन्न होकर भक्तों की हर इच्छा पूरी कर देती हैं। साथ ही मां दुर्गा को हर दिन इलायची और मिश्री का भोग लगाएं। इसके अलावा मां दुर्गा को ताजा पान के पत्ते में लौंग और बतासा रखकर अर्पित करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों को सुख, वैभव का वरदान देती हैं।

अखंड ज्योति

नवरात्रि के दिनों में हर दिन मां दुर्गा की पूजा, आराधना के साथ अखंड ज्योति जलानी जताई जाती है, लेकिन अगर आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मां दुर्गा के सामने 9 मिट्टी के दीपक में अखंड ज्योति जलाएं, इससे विशेष फल मिलता है। हालांकि इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ज्योति बुझनी नहीं चाहिए। साथ ही जो भी संकल्प हो, उसे हाथ में पानी लेकर लें और दीपक के पास छोड़ दें। इस उपाय को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देती हैं।

इस मंत्र का जाप करें

नवरात्रि के दिनों में रुद्राक्ष या लाल चंदन की माला से रोज ॐ दुर्गाये नमः मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर इच्छा को पूरा कर देती हैं। इस उपाय को आप सुबह नहा धोकर करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। इस मंत्र के जाप से मां दुर्गा बेहद प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामना को पूरा कर देती हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story