Navya Naveli Nanda: पढ़ाई से लेकर लव लाइफ तक, अमिताभ बच्चन की नातिन के बारे में जानें 5 खास बातें

Navya Naveli Nanda Ke Bare Me: आज जानिए अमिताभ बच्चन की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा के बारे में खास बातें।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 Sep 2024 5:56 AM GMT
Navya Naveli Nanda: पढ़ाई से लेकर लव लाइफ तक, अमिताभ बच्चन की नातिन के बारे में जानें 5 खास बातें
X

Navya Naveli Nanda (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Navya Naveli Nanda Wikipedia In Hindi: नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) एक ऐसी स्टारकिड हैं, जो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी हैं। नव्या फिलहाल अहमदाबाद के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान IIM अहमदाबाद (Navya Naveli Nanda IIM) में एडमिशन लेने के बाद सुर्खियों में छाई हुई हैं। आज हम आपको नव्या के बारे में 5 इंटरेस्टिंग बातें बताने वाले हैं, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो चलिए जानते हैं नव्या की पढ़ाई, बिजनेस, परिवार और लव लाइफ से जुड़ी चीजों के बारे में।

नव्या नवेली नंदा फैमिली (Navya Naveli Nanda Family)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बता दें नव्या नवेली नंदा अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता और भारत के जाने माने उद्योगपति निखिल नंदा की बेटी हैं। बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा उनके छोटे भाई हैं। नव्या का जन्म 6 दिसंबर 1997 को हुआ था। वह फिलहाल 26 साल की हैं।

कपूर खानदान से भी हैं जुड़ी (Navya Naveli Nanda And Kapoor Family Relation)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नव्या का बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से भी रिश्ता है। जी हां, भले ही नव्या के मामा अभिषेक बच्चन का रिश्ता कपूर परिवार में नहीं हो सका, लेकिन नव्या उस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, उनके पिता निखिल नंदा राज कपूर की बेटी ऋतु कपूर नंदा के इकलौते बेटे हैं। ऐसे में निखिल रिश्ते में रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर के भांजे लगते हैं। जबकि करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर उनके ममेरे भाई बहन हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda Education In Hindi)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नव्या नवेली नंदा एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के साथ-साथ फिल्मी बैकग्राउंड से भी आती हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड के ग्लैमर को छोड़कर बिजनेस में अपना करियर बनाने का फैसला किया। वह खुद तो एक एंटरप्रेन्योर हैं ही, साथ ही अपने फैमिली बिजनेस को भी संभालती हैं। नव्या ने अपनी स्कूली शिक्षा सेवनओक्स स्कूल, लंदन से पूरी की है। जबकि अमेरिका के फोर्डहम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड UX डिजाइन में बैचलर डिग्री हासिल की है। फिलहाल उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया है। जहां वह MBA में ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) में शामिल हुई हैं।

क्या काम करती हैं नव्या (Navya Naveli Nanda Business)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बता दें नव्या ने छोटी उम्र से ही बिजनेस में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 21 साल की उम्र में ही प्रोजेक्ट नवेली नामक एक NGO की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह एक हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की संस्थापक व सीईओ हैं। उन्होंने निमाया फाउंडेशन की सह-स्थापना की है। साथ ही वह अपनी नानी और मां के साथ एक पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' भी चलाती हैं। केवल इतना नहीं, बल्कि नव्या इन कामों के साथ ही अपना फैमिली बिजनेस भी संभाल रही हैं।

इस एक्टर को कर रहीं हैं डेट (Navya Naveli Nanda Boyfriend)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अमिताभ और जया बच्चन की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नव्या का नाम बॉलीवुड के एक चमकते सितारे के साथ जोड़ा जाता है, जिनका नाम है सिद्धांत चतुर्वेदी। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया।

Shreya

Shreya

Next Story