×

Door Paint Color: गलती से कभी अपने घर के मुख्य दरवाजे का रंग गुलाबी न रंगवाना, नहीं तो लगेगा लाखों का जुर्माना

Door Paint Color: एक महिला को अपने घर का कलर अपनी पसंद का करवाने पर भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ गया। आइए आपको बताते हैं पूरा वाकया।

Vidushi Mishra
Published on: 31 Oct 2022 11:36 AM GMT
pink color for main gate
X

मुख्य द्वार का गुलाबी रंग (फोटो- सोशल मीडिया)

Door Paint Color: हर इंसान का सपना होता है अपने सपनों का घर बनाने का। उस घर को अपने हिसाब से सजाने-संवारने का। अपने घर की रंगाई-पुताई को अपने पसंदीदा कलर से रंगवाने का। घर की दीवारों को, मुख्य द्वार को चटक रंगों से आर्कषक बनाना बहुत भाता है। लेकिन एक महिला को अपने घर का कलर अपनी पसंद का करवाने पर भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ गया।

जीं हां सुनने में बहुत हैरानी होगी, लेकिन ये सच है कि मिरांडा डिक्सन नाम की महिला जिसने अपने घर का बाहरी दरवाजा अपने फेवरेट कलर पिंक यानी गुलाबी रंग में रंगवा लिया। जिसके बाद उसे अपने दरवाजे के रंग को लेकर 19 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।

आइए आपको बताते हैं मिरांडा डिक्सन नाम की महिला के साथ आखिर ऐसा क्यों हुआ। आखिर क्यों सिर्फ दरवाजे के कलर को लेकर उस महिला को लाखों रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।

दरवाजा अपनी रेंज के हिसाब से आप सस्ते से सस्ता और मंहगे से मंहगा खरीद सकते हैं फिर भी 19 लाख का सिर्फ दरवाजा अगर आपको पड़े, तो कितना ज्यादा महंगा पड़ेगा आपको। कुछ ऐसा ही हुआ मिरांडा डिक्सन के साथ। जितने का मिरांडा डिक्सन के घर का दरवाजा नहीं था, उससे कई गुना ज्यादा उन्हें जुर्माना भरना पड़ गया।

दरअसल एडिनबर्ग के न्यूटाउन में मिरांडा डिक्सन का घर है। मिरांडा ने अपने जॉर्जियन फ्रंट डोर को गुलाबी रंग से रंगवाया था। जोकि मिरांडा को अपने माता-पिता से विरासत के तौर पर सन् 2019 में मिला था। जिसका उन्होंने रेनोवेशन कराया है। पर इस रेनोवेशन के लिए मिरांडा पर Edinburgh City Council की तरफ से जुर्माना लगा दिया गया।

इसलिए भरना पड़ा लाखों का जुर्माना

बात ये है कि मिरांडा डिक्सन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी कि उन्होंने अपने पूर्वजों की एतिहासिक चीज को बदल दिया है। इस बारे में मिरांडा ने बताया कि उसके खिलाफ लगाया गया है और जान-बूझकर चार्ज लगाया गया है। उनका इस मसले पर कहना है कि काउंसिल की तरफ से उन्हें दरवाज़े को फिर से गहरे और म्यूट कलर का रंगने को कहा गया है।

सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूटाउन को वर्ल्ड हेरिटेज कंजर्वेशन एरिया में साल 1995 में रखा गया है। ऐसे में मिरांडा ने अपने घर से थोड़ी दूरी पर लगे ब्राइट कलर के दरवाज़ों के सामने अपनी फोटोज पोस्ट की हैं, जिससे वो ये दिखा सकें कि केवल उनके ही घर का दरवाज़ा अलग रंग में नहीं है। बल्कि सबकी तरह है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story