×

New Year 2023 Rashifal: यहां जाने नए साल के पहले दिन अपनी राशि के हिसाब से पहने किस रंग के कपड़े

New Year Pe Kis Rang Ke Kapde Pahne: नए साल पर आप अपनी राशि के हिसाब से किस रंग के कपड़े पहने।

Vidushi Mishra
Published on: 29 Dec 2022 2:28 AM GMT
new year pe kis rang ke kapde pahne chahie
X

नए साल पर अपनी राशि के अनुसार पहने उसी रंग के कपड़े (फोटो- सोशल मीडिया)

New Year Pe Kis Rang Ke Kapde Pahne: नए साल पर सारे अच्छे काम करने चाहिए, जिससे हर दिन खुशियां हो और बरकत बनी रहे। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाया होगा, तो कुछ लोगों में धार्मिक स्थलों पर जाने का। तो नए साल पर अब हम आपके लिए कपड़ों का चुनाव करने में मदद करेंगे।

दरअसल रंगों का जिंदगी में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहनने से काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आपकी सेहत के अच्छी रहेगी, इसके साथ ही करियर में भी बढ़ोत्तरी होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि नए साल पर आप अपनी राशि के हिसाब से किस रंग के कपड़े पहने।

अपनी राशि के हिसाब से नए साल पर पहनें कपड़े

मेष

मेष राशि के जातक लाल रंग के कपड़े पहने। गलती से भी काले रंग के कपड़े न पहने।

वृष

वृष राशि के लोग सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग के कपड़े पहने। लाल रंग के कपड़े न पहने।

मिथुन

इस राशि के लोगों हरा रंग के कपड़े पहने। बहुत शुभ बताया गया है।

कर्क

कर्क राशि के जातक नए साल पर पीले और हरे रंग के कपड़े धारण पहने। इससे उनके सारे अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। गलती से भी काले रंग के कपड़े न पहने।

सिंह

इस राशि के जातक नए साल पर केसरिया और लाल रंग के कपड़े पहने। साथ ही वे पीले, सुनहरे या सफेद रंग के कपड़े भी पहने सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को नए साल पर हल्के नीले, हल्के गुलाबी या हरे रंग के कपड़े पहने। लाल न पहने।

तुला

इस राशि के जातक नीले रंग के कपड़े पहने। तुला राशि वाले साल के पहले दिन काले, सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े न पहने।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग साल के पहले दिन महरून या लाल रंग के कपड़े पहने। वे हरे रंग के कपड़े न पहने।

धनु

धनु राशि वाले जातक नए साल पर पीले रंग के कपड़े पहने।

मकर

मकर राशि वाले जातक नीले रंग के कपड़े पहने। नए साल पर काले रंग के कपड़े न पहने।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक बैंगनी और नीले रंग के कपड़े पहने। काले रंग के कपड़े न पहने।

मीन

मीन राशि के जातक साल के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहने।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story