×

News Dhokla Recipes: बचे हुए ढोकले का ऐसे करें इस्तेमाल बन जाएगी एक नई और टेस्टी डिश

News Dhokla Recipes : अगर आपके घर में भी ढोकला बच जाये तो आप इसका सही इस्तेमाल करके नई अनोखी रेसिपी बना सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 2 March 2024 3:19 PM GMT
News Dhokla Recipes
X

News Dhokla Recipes (Image Credit-Social Media)

News Dhokla Recipes: जब भी गुजराती व्यंजनों की बात आती है तो ढोकले को हम कैसे भूल सकते हैं। ये मीठे नमकीन से ढोकले आपको सेहत के सात साथ स्वाद भी भरपूर देते हैं। सॉफ्ट और स्पंजी बनावट के साथ आने वाला ढोकला, जिसे इग्नोर करना काफी मुश्किल होता है, एक स्वादिष्ट नाश्ता तो है ही साथ ही ये आपको स्वस्थ भोजन के लिए एक आदर्श विकल्प भी देता है, खासकर नाश्ते के लिए। गुजरात के अलावा, ढोकला भारत के हर कोने में खाया और पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं लोग इसे घर पर भी बनाते हैं। ढोकला आमतौर पर पारंपरिक रेसिपी के साथ तैयार किए जाते हैं, कोई पारंपरिक व्यंजन में एक दिलचस्प 'देसी तड़का' जोड़ने का विकल्प चुन सकता है और उन्हें और भी स्वादिष्ट बना सकता है। वहीँ घर पर अगर ढोकला बच गया है तो आप इसको कैसे अलग अंदाज़ में बना सकते हैं आइये जानते हैं।

बचे हुए ढोकले से बनाये नई रेसिपीज

ढोकला चाट

News Dhokla Recipes (Image Credit-Social Media)


सबसे लोकप्रिय ढोकला व्यंजनों में से एक है ढोकला चाट बनाना। जो लोग नाश्ते के रूप में काफी पसंद करते हैं वे कभी भी बचे हुए ढोकला के साथ इस व्यंजन को बना सकते हैं। आपको बस अपने ढोकले के टुकड़ों के ऊपर दही, पुदीना की पत्तियां, इमली की चटनी, भुजिया, कटा हुआ प्याज, मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियां डालना है। ये न केवल काफी स्वादिष्ट हो जाएगा बल्कि सबको खूब पसंद भी आएगा।

ढोकला विद ग्रेवी

News Dhokla Recipes (Image Credit-Social Media)


बचे हुए ढोकला का सर्वोत्तम उपयोग करने का एक और दिलचस्प तरीका इसे ग्रेवी के साथ तैयार करना है। इसके लिए आप ढोकले के टुकड़ों को इमली-गुड़ बेस वाली ग्रेवी के साथ परोस सकते हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है है और ये एक अलग तरह से बनाया गया नाश्ता भी होता है। ग्रेवी ढोकला का आनंद एक कप चाय के साथ लिया जा सकता है या डिनर पार्टी में मेहमानों को भी आप ये परोस सकते हैं।

अमीरी खमन ढोकला


News Dhokla Recipes (Image Credit-Social Media)


पारंपरिक गुजराती व्यंजनों की ही अगर बात करें तो आप बचे हुए ढोकले का उपयोग करके अमीरी खमन ढोकला भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए, आपको ढोकले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होगा और कुछ अतिरिक्त कुरकुरापन लाने के लिए उनके ऊपर मसालेदार तड़का, कसा हुआ नारियल, अनार के बीज और भुजिया डालना होगा। अमीरी खमन ढोकला तैयार हो जायेगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story