TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Nita Ambani Lifestyle: नीता अंबानी की ऐसी लग्जरी जिंदगी पहले नहीं थी, मुकेश अंबानी से शादी के पहले थीं स्कूल टीचर, बहुत ही नार्मल थी लाइफस्टाइल

Nita Ambani Lifestyle: क्या आप जानते हैं कि मुकेश अम्बानी से शादी से पहले नीता अंबानी एक स्कूल में टीचर थीं आइये जानते हैं, आइये जानते हैं शादी के बाद किस तरह की लग्जरी लाइफ जीतीं हैं वो।

Shweta
Published on: 13 March 2023 2:25 PM GMT (Updated on: 25 April 2023 2:37 PM GMT)
Nita Ambani Lifestyle: नीता अंबानी की ऐसी लग्जरी जिंदगी पहले नहीं थी, मुकेश अंबानी से शादी के पहले थीं स्कूल टीचर, बहुत ही नार्मल थी लाइफस्टाइल
X

Nita Ambani Lifestyle: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की एक अलग पहचान है। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस की मालकिन होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमेन भी हैं। वहीँ नीता अंबानी की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। उनकी शान-ओ-शौकत के आगे हर कोई खुद को छोटा महसूस करता है। क्या आप जानते हैं कि मुकेश अम्बानी से शादी से पहले नीता अंबानी एक स्कूल में टीचर थीं आइये जानते हैं कैसे हुई नीता और मुकेश अम्बानी की शादी और आखिर किस तरह की लग्जरी लाइफ जीतीं हैं वो।

नीता अंबानी की लग्जरी लाइफ

नीता अंबानी का जन्म नीता दलाल के रूप में रवींद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के यहाँ हुआ था। उनकी एक बहन ममता दलाल है, जो एक स्कूल शिक्षक के रूप में काम करती है। ममता सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान के बच्चों को पढ़ा चुकीं हैं। दलाल-अंबानी उपनगरीय मुंबई में एक मध्यवर्गीय वातावरण में पले-बढ़े। वहीँ नीता एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर रहीं हैं। वो मुकेश अंबानी से तब मिलीं जब वो एक स्कूल टीचर थीं और उसके बाद 1985 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद भी, उन्होंने कुछ वर्षों के लिए एक शिक्षक के रूप में काम किया। गौरतलब है कि नीता गगनचुंबी इमारत, एंटीलिया में रहती है जो दूसरा सबसे शानदार और महंगा घर भी है।

नीता अंबानी की लाइफस्टाइल

नीता अंबानी को स्टाइलिश जूतों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास ब्रांडेड जूतों का एक बड़ा कलेक्शन है। उनके लिए ये भी कहा जाता है कि वो एक बार अपने फुटवियर पहन लेने के बाद उसे कभी रिपीट नहीं करतीं। वहीँ आपको बता दें कि नीता के स्लीपर्स की शुरुआती कीमत एक लाख रुपए है। इतना ही नहीं नीता अंबानी ब्रांडेड पर्स की भी दीवानी हैं। उनके पास दुनिया भर के सभी महंगे ब्रांड जैसे शनेल, गोयार्ड और जिमी चू के हैंडबैग हैं। इनके क्लच में हीरे जड़े होते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 3-4 लाख रुपए होती है।

उनके दो बेटे और एक बेटी है। आकाश अंबानी और ईशा पीरामल बड़े बच्चे हैं और अनंत अंबानी छोटे हैं। नीता और मुकेश की शादी के सात साल बाद बड़े जुड़वाँ बच्चे ईशा पीरामल और आकाश अंबानी आईवीएफ के माध्यम से पैदा हुए थे। जुड़वा बच्चों के तीन साल बाद अनंत अंबानी का जन्म हुआ। फिलहाल ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक करने वाले आकाश अंबानी अब रिलायंस जियो इन्फोकॉम में रणनीति के प्रमुख हैं। ईशा पिरामल ने येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक किया है, ईशा की शादी पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल से हुई है। ईशा पीरामल के भाई, आकाश अंबानी की शादी श्लोका अंबानी से हुई है। नीता अंबानी पृथ्वी अंबानी की दादी हैं, जो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के पुत्र हैं।

नीता अंबानी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2017 से भी सम्मानित किया जा चुका है। तो ये थी अरबों में खेलती नीता अंबानी की ऐशो-आराम की जिंदगी जिसके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता। नीता अंबानी कई एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं और समय-समय पर वो देश की प्रगति और समाज के विकास में अपना योगदान भी देती रहती हैं।

Shweta

Shweta

Next Story