Nita Ambani Saree: नीता अंबानी की रईसी की पहचान हैं ये साड़ियां, सोने-चांदी से हुईं तैयार

Nita Ambani Ki Mehengi Saree: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर भारतीय कल्चर को प्रमोट करती नजर आती हैं। उनके पास लग्जरी साड़ियों का भरमार है।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 July 2024 7:00 AM GMT (Updated on: 18 July 2024 7:00 AM GMT)
Nita Ambani Saree: नीता अंबानी की रईसी की पहचान हैं ये साड़ियां, सोने-चांदी से हुईं तैयार
X

Nita Ambani (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Nita Ambani Luxury Saree Collection: देश के सबसे रईस व्यक्ति और पॉपुलर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी सिंपलिसिटी और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नीता हर मौकों पर भारतीय कल्चर को प्रमोट करती नजर आती हैं। हाल ही में उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हुई, जिसमें उनके एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले। नीता अंबानी की साड़ी से लेकर नेकलेस सभी चीजें उनकी रईसी और ठाठ-बाट को दर्शा रहे थे। इन साड़ियों की एम्ब्रॉयडरी के साथ ही कीमत ने सबके होश उड़ा दिए हैं। हम आपको नीता अंबानी की कुछ ऐसी साड़ियों का कलेक्शन दिखा रहे हैं, जो सोने-चांदी से तैयार हुई हैं। आइए देखते हैं नीता अंबानी की लग्जरी साड़ियोंं (Nita Ambani Saree) का कलेक्शन।

नीता अंबानी की साड़ियों का कलेक्शन (Nita Ambani Saree Collection)

विवाह पातु

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर बात हो नीता अंबानी (Nita Ambani) की महंगी और खूबसूरत साड़ी की तो उनकी इस साड़ी का जिक्र जरूर किया जाता है। व्हाइट और पिंक कलर की इस साड़ी को नीता ने साल 2015 में रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीईओ परिमल नाथवानी के बेटे की शादी में पहना था। ये साड़ी मामूली नहीं थी, बल्कि इसे सोने की तारों से तैयार किया गया था। साथ ही इसे बनाने के लिए हीरे, पन्ना, माणिक, पुखराज पर्ल और कोरल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया था। ये साड़ी पूरी तरह से हैंडमेड है, जिसे बनाने के लिए पूरे 1 साल का समय लगा था। नीता की इस साड़ी को गिनीज रिकॉर्ड बुक में भी जगह दी गई थी। उनकी इस साड़ी की कीमत 40 लाख रुपये बताई जाती है।

लाल घरचोला साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले रखी गई माता की चौकी में लाल रंग की खूबसूरत घरचोला साड़ी पहनी थी। बता दें घरचोला साड़ी गुजरात की पारंपरिक साड़ी है। इस साड़ी में नीता किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। नीता अंबानी की ये साड़ी भी बेहद खास थी, जिसे अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। इस घरचोला साड़ी पर सोने और चांदी से जरी वाला काम किया गया है। इस साड़ी के साथ नीता अंबानी ने नवरत्न हार पहना था, जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था।

ट्रेडिशनल गुजराती साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुकेश अंबानी की खूबसूरत पत्नी ने अनंत और राधिका के अन्य वेडिंग फंक्शन में हेवी एम्ब्रॉयडरी टिश्यू साड़ी पहनी थी, जो चर्चा का विषय बन गई। इस टिश्यू बनारसी साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, जिसे बनाने में 70 दिन का समय लगा। साड़ी में बेहद कठिन कढ़वा कढ़ाई की गई है। साड़ी में असली जरी का बॉर्डर है। पल्लू पर भी उत्कृष्ट सोने और चांदी की जरी कढ़ाई की गई है। नीता का ये लुक भी रॉयल रहा।

सिल्वर एम्ब्रॉयडरी साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शादी के रिसेप्शन में नीता अंबानी देश के जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई खूबसूरत पिंक मल्टी-रेशम कढ़वा फूलों से बुनी हुई ब्रोकेड साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी को जटिल असली चांदी की कढ़ाई से सजाया गया है। वहीं, उन्होंने साड़ी के साथ असली चांदी की जरी से तैयार ब्लाउज को पेयरअप किया।

Shreya

Shreya

Next Story