×

Nude Lipstick List In Hindi: भारतीय स्किन टोन के लिए बेस्ट न्यूड लिपस्टिक, जानें शेड्स और ब्रांड

Nude Lipstick List In Hindi: महिलाओं के मेकअप पाउच में लिपस्टिक के बहुत सारे शेड्स होते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ शेड्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें वे कभी यूज ही नहीं करतीं। क्योंकि वो उनके स्किन से मेल नहीं खाता।

Pallavi Srivastava
Published on: 30 Sep 2021 7:31 AM GMT
Nude Lipstick Shades
X

न्यूड लिपस्टिक pic(social media)

Nude Lipstick List In Hindi: महिलाएं पूरा मेकअप कंप्लीट करने के बाद (Makeup Tips In Hindi) लास्ट में लिपस्टिक लगाती हैं। महिलाओं के फेस पर बिंदी और लिपस्टिक चार चांद लगा देते हैं। लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती को और भी निखार देती है। इसलिए तो लिपस्टिक को मेकअप का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

इस समय लिपस्टिक में टॉप पर हैं न्यूड लिपस्टिक(Top Nude Lipstick in hindi) चल रही है। वैसे तो लिपस्टिक के बहुत सारे शेड्स(Lipstick Shades In Hindi) में आते है। लेकिन देखा जाता है कि रेड और पिंक लिपस्टिक महिलाओं की फेवरेट कलर है। इसको ये सबसे ज्यादा यूज करती हैं। लेकिन ये दोनों ही कलर काफी डार्क होते हैं जिन्हें हमेशा इस्तेमाल करना थोड़ा बेढंगा लगता है।

लाइट से डार्क शेड्स में आते हैं लिपस्टिक pic(social media)

जैसे कि ऑफिस गोइंग(Office Going Ke Liye Lipstick Shades) हों या किसी मार्केट ज रही हों तब भी डार्क कलर कुछ अजीब सा लगता है। इसलिए आजकल न्यूड लिपस्टिक का चलन बढ़ गया है। न्यूड लिपस्टिक हल्के शेड्स में ही आती हैं और इसे कहीं भी लगाकर जाया जा सकता है। न्यूड लिपस्टिक महंगी और सस्ती देनों ही आती है, आ अपने बजट के हिसाब से इसको ले सकती हैं। न्यूड लिपस्टिक आपको एक ग्लैमरस लुक प्रदान करती है। सही न्यूड लिपस्टिक ढूंढना बड़ी मेहनत का काम है।

भारतीय महिलाओं को स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक खरीदने(Skin Tome Ke Anusar Le Lipstick) में काफी प्रॉब्लम होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि न्यूड लिपस्टिक क्या है। अपनी स्किन टोन के लिए न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें और बाज़ार में मिलने वाली कौन सी न्यूड लिपस्टिक बेस्ट है।

क्या है न्यूड लिपस्टिक(Kya Hai Nude Lipstick)

पिछले 3- 4सालों से न्यूड लिपस्टिक का चलन बढ़ गया है। इससे पहले शायद ही कोई जानता था इसके बारे में। लेकिन अब हर महिला के मेकअप पाउच में न्यूड लिपस्टिक के तीन -चार शेड्स तो होते ही हैं।

स्किन टोन के हिसाब से इस्तेमाल की जाने वाली लिपस्टि को स्किन टोन के आलाव लिप टोन(Lip Tone Lipstick) और कलर के अनुसार भी लगायी जाती है। न्यूड लिपस्टिक के बहुत से शेड्स आते हैं। और हर महिला अपनी स्किन टोन के अनुसार न्यूड लिपस्टिक सेलेक्ट कर सकती है।

चुने स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिकpic(social media)

कैसे चुने न्यूड लिपस्टिक(Kaise Chune Nude Lipstick)

न्यूड लिपस्टिक चुनने से आप अपनी स्किन टोन जान लें। आप अपनी नैचुरल स्किन टोन से हल्का डार्क और वार्म लिपस्टिक खरीद सकती हैं जो आपके लिए बेस्ट होगा। जब आप न्यूड लिपस्टिक खरीदने जाएं तो चेहरे पर किसी भी तरह का कोई हैवी मेकअप करके न जाएं ताकि आपको अपने नेचुरल स्किन के हिसाब से चिपस्टिक मिल सके। इससे आपको सही शेड खोजने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

न्यूड लिपस्टिक के नैचुरल शेड देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप ऐसी न्यूड लिपस्टिक खरीदना चाहती हैं जो लगाने के बाद दिखायी ना दे तो आपको अपनी स्किन टोन या लिप कलर से मैच करती हुई लिपस्टिक का ही चयन करना खहिए।

अपने स्किन टोन और बजट के हिसाब से ही खरीदें लिपस्टिक pic(social media)

भारतीय त्वचा के रंग के लिए न्यूड लिपस्टिक की सूची(Nude Lipstick Brand List)

-L'Oreal Paris Color Riche Moist Matte Lipstick

-L'Oreal Paris Rouge Signature Matte Liquid Lipstick

-SUGAR Cosmetics Matte As Hell Crayon Lipstick

-Maybelline New York Super Stay Matte Ink

-Maybelline New York Shine Compulsion Lipstick

-Colorbar Kiss Proof Lip Stain

-SUGAR Cosmetics Smudge Me Not Liquid Lipstick

-Lakme Absolute Argan Oil Lip Color

-NYX Round Lipstick

-MAC Freckletone nude lipstick

-MAC Myth lipstick

खरीदने से पहले करें सर्च (Search Before You Buy)

अगर आपको भी मेकअप से संबंधित किसी भी प्रकार के चयन में दिक्कत आ रही है तो आप मेकअप प्रोडक्ट खरीदने से पहले सर्च कर लें। मतलब ये है कि पहले से आप गूगल कर लें, यू ट्यूब पर रिलेटेड वीडियो देख लें। इससे आपको प्राइज और रंग दोनों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story