×

सेहत : आंखों को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

seema
Published on: 3 Nov 2017 11:53 AM GMT
सेहत : आंखों को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
X

लखनऊ: बढ़ता प्रदूषण, अधिक समय टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के लगातार संपर्क में रहना, अपर्याप्त नींद और पौष्टिक खानपान की कमी का सीधा दुष्प्रभाव आंखों पर पड़ता है। यही कारण है कि इन दिनों छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर भी चश्मा नजर आ रहा है। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि नियमित आंखों की एक्सरसाइज करने के साथ पौष्टिक डाइट लेते रहें। साथ कुछ बातों पर ध्यान देना होगा ताकि आंखों को सुरक्षित रखा जा सके।

आंखों को दें आराम

आंखों को बीच-बीच आराम देना चाहिए। इसके साथ ही अच्छी और पर्याप्त नींद लें। साथ ही आप आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज नियमित तौर पर करना चाहिए। ज्यादातर एक्सरसाइज वॉलेंटरी मसल्स यानी रेक्टस और इन्वॉलेंटरी मसल्स यानी सिलियरी और ऑब्लिक से जुड़ी होती हैं।

ये भी पढें:ये चाय शरीर के इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत, रखती हैं आपको स्वस्थ

सन स्विगिंग करें

किसी रोशनी के स्रोत या सूरज की ओर आंख कर उसे बंद कर लीजिए और अपने शरीर को एक साइड से दूसरी साइड तक स्विंग कीजिए। पांच मिनट तक ऐसा करें। इससे आई बॉल की मसाज होती है।

पेंडुलम एक्सरसाइज

अपनी आंखों के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए पेंडुलम व्यायाम करें। पेंडुलम को घुमाएं और उसके किनारों को देखें। यह एक्सरसाइज आंखों की ऑब्लिक मसल्स को प्रभावित करता है और लेंस को फोकस करता है। इससे आंखें मजबूत होती हैं और रोशनी भी बढ़ती है।

आई वॉश करें

एक कप में साफ पानी भरकर उसमें एक आंख डालें और करीब १० बार आंखों को झपकाएं। इससे वॉलेंटरी और इनवॉलेंटरी मसल्स टोन होती हैं। अगर त्रिफला का काढ़ा मिलता है तो उसमे भी ये प्रक्रिया अपनाएं। इसके लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

बीच-बीच में दूर से पढ़ें

२० फीट की दूरी से लिखे शब्दों को करीब २० सेकंड तक पढऩे की कोशिश करें। यह प्रक्रिया हर २० मिनट बाद करीब ५ बार दोहराएं। इससे आंखों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे सिर दर्द भी दूर हो जाता है।

आंखों को घुमाएं

आंखों की मजबूती के लिए सिर और गर्दन बिना घुमाए ऊपर की ओर देखें। इसके बाद धीरे-धीरे १० बार घड़ी की सुई घूमने की दिशा में आंखों को घुमाएं। फिर १० बार उल्टी दिशा में उसे घुमाएं।

आंखों को ठंडा रखें

आंखों के रिलेक्स करने के लिए आंख बंद कर खीरा का टुकड़ा या गुलाब जल से भीगी हुई रूई रख सकते हैं। आंखों पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। यह भी काफी फायदेमंद होता है।

हेल्दी डाइट लें

आंखों के लिए विटामिन ए और सी लाभकारी होता है। गाजर, कद्दू, शकरकंद आदि में बीटाकैरोटीन होता है, जो विटामिन ए का स्रोत है। गाजर में फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की मात्रा होती है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। संतरा, आंवला, टमाटर, लाल शिमला मिर्च आदि में विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा होती है। यह आंखों के लिए फायदेमंद हैं। सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच आंवला पाउडर खाने से भी रोशनी सुधरती है। बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। रोजाना रात को सोने से पहले २५० मिली दूध में १० ग्राम तैयार मिश्रण मिलाकर लेना चाहिए।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story