×

Onam Special Delhi Restaurants: ओणम के मौके पर दिल्ली के ये 4 रेस्टुरेंट परोसते हैं ओणम स्पेशल डिश, जरूर करें ट्राई

Onam Special Delhi Restaurants: भारत में कई धर्म के लोग रहते हैं और यहां कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, जो भारत की खूबसूरती और यहां की परंपरा में चार चांद लगाते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Sep 2022 1:34 PM GMT
Onam Special Dish Recipes
X

Onam Dish (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Onam Special Delhi Restaurants: भारत में कई धर्म के लोग रहते हैं और यहां कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, जो भारत की खूबसूरती और यहां की परंपरा में चार चांद लगाते हैं। भारत में त्योहार का मतलब हर तरह चकाचौंध और तरह तरह के व्यंजन। देशभर में गणेश चतुर्थी और ओणम त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम का त्योहार भारत के सबसे दक्षिणी राज्य केरल में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल पवित्र ओणम का त्योहार (या वार्षिक मलयाली फसल उत्सव) 30 अगस्त, 2022 से शुरू होगा जो 8 सितंबर, 2022 को समाप्त होता है। यह एक सप्ताह का त्योहार है।

बता दे कि आप में से बहुत सारे लोगों को यह पता भी नहीं होगा कि ओणम का यह पवित्र त्योहार एक दानव को समर्पित है। जी हां, दानव! सही पढ़ा आपने, दरअसल यह त्योहार दानव को इसलिए समर्पित है क्योंकि यहाँ अगर देवताओं की पूजा की जाती है तो इनके साथ-साथ दानवों की भी पूजा की जाती है। दरअसल केरल का यह पवित्र त्योहार केरल के प्रसिद्द दानवों के राजा, राजा महाबली के आगमन पर धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम के मौके पर केरल में घर घर में तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी ओणम स्पेशल डिश का आनंद लेना चाहते हैं तो हम यहां दिल्ली के 4 ऐसे रेस्टुरेंट के नाम बता रहे हैं, जहां आप ओणम स्पेशल डिश को चख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे 4 जगहें:

महाबेली (Mahabelly)

दरअसल महाबेली हर साल एक विशेष साध्य भोजन के साथ ओणम मनाते हैं। इस साल, महाबेली रेस्तरां ने मेहमानों के लिए केरल के सबसे स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन का आनंद लेने के लिए एक थट्टुकड़ा (केरल ढाबा) थीम रखी है। यहां का ओणम स्पेशल डिश काफी टेस्टी होता है।

चट्टीनाडु (Chatty Nadu)

दक्षिणी भारत के राज्यों के ट्रेडिशनल व्यंजनों के लिए जाना जाने वाला चट्टीनाडु, ओणम के मौके पर एक सप्ताह टेस्टी भोजन पारंपरिक रूप से केले के पत्ते पर परोसा जाता है। थाली में जहां हर व्यंजन स्वादिष्ट लगता है, वहीं अवियल, रसम और नेई परप्पू सबसे अलग और बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। आपको ओणम के मौके पर ओणम स्पेशल डिश को जरूर ट्राई करना चाहिए।

दक्षिण- शेरेटन (Dakshin- Sheraton)

दक्षिण- शेरेटन ओणम उत्सव को लेकर 22 पारंपरिक व्यंजन जैसे कि पुनर पुली, बालेकई चिप्स, बालेकई पोडियम, गोभी थोरन और सांभर परोसता है। यहां आपको केरल के ट्रेडिशनल भोजन का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। इसलिए आप यहां कर ओणम के मौके पर ओणम स्पेशल डिश का आनंद जरूर लें।

ज़ांबर (Zambar)

ज़ांबर ओणम सद्या को लेकर काफी मशहूर है। इस साल, यह रेस्तरां 25 स्वादिष्ट व्यंजनों सहित एक भव्य ओणम साध्य को दोपहर के भोजन में परोस रहा है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप थाली घर पर भी डिलीवर करवा सकते हैं। आप यहां दक्षिण भारत के स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story