×

कपड़ों की ऐसे करें ऑनलाइन खरीदारी

seema
Published on: 29 Jun 2018 9:27 AM GMT
कपड़ों की ऐसे करें ऑनलाइन खरीदारी
X

नई दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग ने कई लोगों के लिए खरीदारी आसान कर दी है, लेकिन कई बार बहुत से ऑनलाइन शॉपर को गलत कपड़े मिल जाते हैं और उसे सही करने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती। ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले क्या करें, जानते हैं इसके बारे में :

साइज मायने रखता है: अक्सर, ऑनलाइन शॉपर आकार चार्ट को नजरअंदाज करते हैं। एक वेबसाइट में 'एसÓ साइज किसी दूसरी पर 'एस' जैसा नहीं हो सकता है। ऑर्डर देने से पहले आकार चार्ट का उपयोग करें और ऑर्डर देने से पहले साइज को क्रास चेक करें।

रंग में गड़बड़ी : कई बार आपके द्वारा ऑर्डर किया गया उत्पाद पूरी तरह से अलग रंग में आता है। यह एक तथ्य है कि जब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर जो रंग देखते हैं वह असली उत्पाद से अलग होता है। सही रंग की पहचान करने में पहला कदम कपड़े के बारे में कुछ मूल बातें जानना होता है।

एक्सचेंज और रिटर्न : यदि आप एक विशेष अवसर के लिए कपड़े खरीद रहे हैं और अगर उसमें कोई समस्या आती है तो आप निश्चित रूप से उसे एक्सचेंज या लौटाना चाहेंगे। अगर वेबसाइट ने गलती की है, तो आप उसे बिना परेशानी के सही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Health : टीन एजर्स के विकास के लिए सही डाइट जरूरी

जानें कि आप क्या चाहते हैं

यह सुनिश्चित करने के लिए एक सूची बनाने का प्रयास करें कि आपको जरूरी सामान मिले हैं या नहीं।

बजट के बारे में सोचें : अपने दिमाग को बजट की तरह पहले से ही चीजों के लिए तैयार रखें, जिससे विकल्पों को सीमित करने में मदद मिलेगी और खरीदारी प्रक्रिया तेज होगी। कई कीमतों वाले 100 उत्पादों को देखने के बजाय 35 उत्पादों को देखें जो वास्तव में आपके बजट में फिट होते हैं।

त्वरित और प्रभावी : महंगे उत्पाद खरीदते समय आप विश्वास योग्य ब्रांडों में निवेश करें, लेकिन नए ब्रांडों के साथ भी प्रयास और प्रयोग करना चाहिए जो अधिक किफायती होते हैं।

मैच साइज : साइज ब्रांड के आधार पर अलग-अलग होते हैं। बस्ट, कमर और कूल्हों के लिए अपने मूल आकारों का एक नोट रखें। हमेशा मापने वाले एक टेप का प्रयोग करें और अगर आपको याद नहीं है तो इसे जांचें। बहुत सारे ब्रांडों का अपना आकार चार्ट भी होता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story