×

Osho Ke Anmol Vichar: ओशो कहते हैं," जीवन में आप जो करना चाहते हैं तो उसे अवश्य करें"

Osho Ke Anmol Vichar: जीवन आगे बढ़ने का नाम है ऐसे में ओशो के विचार आपको जीवन जीने का एक नया और अलग तरीका सिखाएंगे जिससे ज़िन्दगी बेहद खूबसूरत और आसान लगने लगेगी।

Shweta Srivastava
Published on: 13 April 2024 3:33 AM GMT
Osho Ke Anmol Vichar
X

Osho Ke Anmol Vichar (Image Credit-Social Media)

Osho Ke Anmol Vichar: जीवन है तो उतार चढाव आएंगे ही ऐसे में कई बार व्यक्ति निराश होकर थककर बैठ जाता है, ज़रूरत होती है किसी ऐसे विचार की जो उसे प्रेरणा दे और जीवन को सही राह दिखाए। जीवन की कशमकश में उलझा व्यक्ति कभी कभी हार मान जाता है तो इस स्थिति में ओशो के विचार उसके लिए प्रेरणादाई स्रोत बन जाते हैं। ओशो ने ज़िंदगी को अलग तरह से परिभाषित किया है। उनके इसी तरह के प्रेरणा भरे संदेशों पर आइये एक नज़र डालते हैं।

ओशो के अनमोल विचार (Osho Ke Anmol Vichar)

मनुष्य अपनों और दूसरों के लिए कांटा बन सकता है और वह चाहे तो दूसरों और अपनों के लिए फूल भी बन सकता है।

प्यार की सर्वश्रेष्ठ सीमा आजादी है। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का प्रमुख कारण आजादी का नहीं होना है।

यहां कोई भी आपके सपने को पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई यहां अपने भाग्य और हकीकत बनाने में लगा हुआ है।

प्रेम की कोई भाषा नहीं होती है, प्रेम का फूल मौन में खिलता है। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है और प्रेम ही अनाहद नाद है।

खुद का सम्मान करो, खुद से प्यार करो, क्योंकि तुम्हारे जैसा कोई व्यक्ति कभी भी नहीं हुआ और फिर कभी नहीं होगा।।

लोग प्यार को अंधा कहते हैं, क्योंकि वह जानते ही नहीं कि प्यार क्या है। मेरी नजर में प्यार की ही आंखें हैं, बाकि सब अंधे हैं।

स्वतंत्रता जीवन की सुगंध है। यह हवा की तरह है। आप इसे नहीं देख सकते हैं, लेकिन इसे महसूस कर सकते हैं।

यदि आप किसी से प्यार करते हो तो उसे पूरा अपनाओ, सभी कमियों के साथ, क्योंकि कमियां भी इंसान का एक हिस्सा हैं।

इस संसार में मित्रता शुद्धतम प्रेम है, मित्रता प्रेम का सर्वोच्च रूप है जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता और कोई शर्त भी नहीं होती, बस दिया जाता है।

अस्तित्व चाहता है कि आप जीवित रहें और अस्तित्व जानता है कि वास्तव में जीवित रहने का एकमात्र तरीका हमेशा बनने की स्थिति में रहना है।

जब मैं कहता हूं कि आप लोग देवी-देवता हैं तो मेरा मतलब होता है कि आप में अनंत संभावनाएं हैं और आपकी क्षमताएं भी अनंत हैं।

सच्चा प्यार ख़ुशी बांटने जैसा ही है, ये बदले में कुछ नहीं मांगता और न ही किसी चीज की उम्मीद करता है।

आपका विवाह राजनीतिक शासन करने का छोटा रूप है। इसमें आपके माता और पिता छोटे राजनेता होते हैं।

अगर आपको कुछ बुरा करना है तो ताकत की जरूरत होती है, बल्कि अच्छे काम के लिए तो प्यार ही पर्याप्त है।

स्वयं की खोज करें, नहीं तो आपको अन्य लोगों की राय पर निर्भर रहना होगा जो खुद को भी नहीं जानते हैं।

जीवन में आप जो करना चाहते हैं तो उसे अवश्य करें, यह मत सोचें कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते है, जब आप कुछ नहीं करते।

सिर्फ आपके पाप ही आपको दुखी कर सकते हैं, जो आपको अपने आप से दूर ले जाने का प्रयास करते है। ऐसी चीजों की अनदेखी करना ही बेहतर होता है।

यदि आपको बहुत बार गुस्सा आता है तो आपको गुस्से पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे गुस्सा गायब हो जाए और उसकी ऊर्जा करुणा बन जाए।

धूरे मन से युद्ध में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आप लड़ने जा रहे हैं, तो अपने पूरे दिल और आत्मा से लड़ें। अन्यथा बेहतर है कि आप बिल्कुल भी न लड़ें।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story