×

Osho Quotes in Hindi: जीवन को सही राह देखाते हैं ओशो के ये अनमोल विचार

Osho Motivational Quotes in Hindi: जीवन में अगर आप किसी कठिन समय से गुज़र रहे हैं तो आपको प्रेरित करेंगे ओशो के ये अनमोल विचार आइये एक नज़र डालते हैं इनपर।

Shweta Srivastava
Published on: 12 April 2024 3:30 AM GMT (Updated on: 12 April 2024 3:30 AM GMT)
Osho Quotes in Hindi
X

Osho Quotes in Hindi (Image Credit-Social Media)

Osho Motivational Quotes in Hindi: जीवन में कई तरह के पड़ाव आते हैं जब व्यक्ति अकेला और खाली सा महसूस करता है उस समय ज़रूरत होती है आपको सही मार्ग पर चलने और जीवन के इस कठिन समय से उबरने की ऐसे में आपको ओशो के प्रेरणादायक विचार आपको सही रास्ता दिखाते हैं और जीवन का सही अर्थ समझाते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं ओशो के इन विचारों पर।

ओशो के अनमोल विचार (Osho Quotes in Hindi)

  • अगर आप सच देखना चाहते हैं तो न सहमति और न ही असहमति में राय रखो।
  • ध्यान सबसे बड़ी कुंजी है।
  • जिंदगी ठहराव और गति के बीच का संतुलन है।
  • मूर्ख व्यक्ति ही दूसरों पर हंसते हैं, बुद्धिमान खुद पर हंसते हैं।
  • दुख इस बात का संकेत है कि आप संघर्ष में हैं।
  • कल कभी भी नहीं आता, हमेशा आज ही रहता है।
  • रचनात्मकता अस्तित्व में सबसे बड़ा विद्रोह है।
  • मनुष्य का हमेशा डर के जरिये ही शोषण किया जाता है।
  • जहां डर खत्म हो जाता है, वहां जीवन शुरू हो जाता है।
  • एक आदमी जो 100 प्रतिशत समझदार है तो वह मर चुका है।
  • आप वही बन जाते हैं जो आप अपने बारे में सोचते रहते हैं।
  • जिंदगी कोई मुसीबत नहीं है, बल्कि यह तो खूबसूरत तोहफा है।
  • चुनें नहीं, जीवन को स्वीकारें क्योंकि यह अपनी समग्रता में है।
  • चिंता करने का मतलब है कि ईश्वर की व्यवस्था पर शक करना।
  • वास्तविक रहें और एक बड़ा चमत्कार करने का प्रयास करें।
  • खोजना है तो जिंदगी खोजो, मृत्यु तो वैसे ही एक दिन खोज लेगी।
  • भीड़ उनको ही पसंद करती है, जो उनके जैसे हैं किसी अनूठे को नहीं।
  • उत्सव मेरा धर्म है, प्रेम संदेश है और मौन मेरा सत्य है।
  • भय हमेशा भविष्य के लिए होता है, भय कभी वर्तमान में नहीं होता।
  • आनंदित जीवन और अस्तित्व ही आपका ध्यान रखेगा।
  • अगर आप तुलना करना छोड़ दें तो निश्चित ही जिंदगी बहुत खुबसूरत है।
  • वह इंसान जो अकेले रहकर भी खुश है, असल में वही इंसान कहलाने योग्य है।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story