×

Pair me Padikyor: पैर को सुन्दर बनाने के लिए करें पैडीक्योर, जानें इसको करने का तरीका

Pair me Padikyor : पैरों को सुन्दर रखने के लिए पैर में पैडीक्योर करने के तरीके। इन तरीकों से इनके पैर चमक उठेंगे।

Shraddha
Written By Shraddha
Published on: 7 Oct 2021 1:36 PM GMT
पैर को सुन्दर बनाने के लिए करें पैडीक्योरपैर में पैडीक्योर
X

पैर को सुन्दर बनाने के लिए करें पैडीक्योरपैर में पैडीक्योर(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pair me Padikyor : महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए पुरुषों से ज्यादा सजग रहती हैं। इसलिए वह अपनी बिजी दिनचर्या से अपने लिए समय निकाल ही लेती हैं। महिलाओं के लिए उनके शरीर के सभी अंग सुन्दर बने रहे यह बेहद आवश्यक है। इसके साथ वह अपने पैरों का भी बेहद ध्यान रखती हैं तो आज जानते हैं यह अपने पैरों को सुन्दर रखने के लिए पैर में पैडीक्योर (Pair me Padikyor) करने के तरीके। इन तरीकों से इनके पैर चमक उठेंगे।

महिलाएं हो या लड़कियां सभी के लिए उनके पैर की सुंदरता बेहद जरुरी होती है। तो ऐसे में इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि पैर में पैडीक्योर के फायदे (Pair me Padikyor ke Fayde), पैर में पैडीक्योर करने का तरीका (Pair me Padikyor karne ka tarika), पैर में पैडीक्योर क्यों किया जाता है (Pair me Padikyor kyon kiya jata hai)

पैर में पैडीक्योर(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया) के फायदे (Pair me Padikyor ke Fayde)

पैर में पैडीक्योर(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

महिलाएं अपने पैर को सुन्दर बनाने के लिए अक्सर पार्लर में पैडीक्योर कराती हैं। पैडीक्योर कराने से पैर में धूल मिटटी से जो गंदगी जमा हो जाती है। उसे बाहर निकाने का सबसे अच्छा तरीका पैडीक्योर होता है। पैडीक्योर करने से पैर में एक मसाज भी हो जाती है और आपके पैर भी सुन्दर हो जाते हैं।

पैर में पैडीक्योर करने का तरीका (Pair me Padikyor karne ka tarika)

पैर में पैडीक्योर करने के तरीके तो अनेक हैं सबसे पैरों में लगी नेल पॉलिश को रिमूवर से हटाना चाहिए। उसके बाद नाखूनों को काटे और सेट करें। फिर पैरों को आराम देने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ी देर के लिए डूबोकर रखें। कम से कम 15 मिनट के लिए अपने पैरों को गुनगुने पानी में डूबोकर रखें।

पैरों को भिगोएं

पैरों को पैडीक्योर करने के लिए सबसे पहले गुनगुन पानी में पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। ऐसा करने पर आपके पैर सॉफ्ट हो जाएंगे। इन पैरों को गुनगुन पानी में भिगोने पर काफी आराम मिलता है। ऐसा करना पैरों के लिए बेहद जरुरी होता है।


पैर में स्क्रब करें

पैर में स्क्रब करें (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

पैरों को गुनगुन पानी में नम होने के बाद पैर की एड़ी में डेड सेल को हटाने के लिए ब्रश से स्क्रब करें। जिससे एड़ी साफ़ और चमक जाए। ऐसा करने के लिए आप टूथब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एड़ी में थोड़ा शैम्पू लगाकर ब्रश से स्क्रब करें।

पैरों को मसाज करें

इन स्टेप को करने से बाद पैरों की मसाज जरूर करें। मसाज करने के लिए 3 चम्मच गरम नारियल तेल लें कम से कम पांच मिनट तक इस तेल से मसाज करें। उसके बाद गर्म तौलिया की मदद से पैरों की सिकाई करें इसके बाद पैरों के तेल को पोछ दें।


पैर के नाखूनों में अपने पसंद का नेल पेंट जरूर लगाएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


पैर में नेल पेंट लगाएं

पैरों को सुन्दर बनाने के लिए नेल पेंट सबसे अहम चीज है जिससे हमारे पैरों की सुंदरता और बढ़ जाती है। इसलिए पैडीक्योर करने के बाद पैर के नाखूनों में अपने पसंद का नेल पेंट जरूर लगाएं।

Shraddha

Shraddha

Next Story