×

Pareshani Dur Karne Ke Upay: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं चमक रही किस्मत, तो जरूर करें ये उपाय

Pareshani Dur Karne Ke Upay: सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होना सफलता के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके जीवन में बहुत सारी परेशानियां हैं तो आपको ये सरल सा उपाय करना होगा।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Oct 2022 1:28 PM GMT
pareshani dur karne ke upay
X

परेशानी दूर करने के उपाय (फोटो- सोशल मीडिया)

Pareshani Dur Karne Ke Upay: लगातार कड़ी मेहनत के बाद भी जब आपको मनचाहा फल नहीं मिलता है तो बहुत निराशा महसूस होती है। कठिन हालातों में आगे बढ़ने की सारी इच्छा धीरे-धीरे कम होने लगती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका भाग्य ही ऐसा है। पर ये समझना बिल्कुल गलत बात है। क्योंकि कभी कदार ग्रह-नक्षत्रों के खराब होने की वजह भी आपको कड़ी मेहनत के बाद असफलता और नाकामयबी मिलती है। लेकिन इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए कुछ उपाय आपको बताते हैं, जिनसे आपकी जिंदगी में पॉजिटिव चीजें होना शुरू हो जाएंगी। साथ ही आपको आपकी मेहनत रोशन होते हुए दिखाई देगी।

सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होना सफलता के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके जीवन में बहुत सारी परेशानियां हैं तो आपको ये सरल सा उपाय करना होगा। ये उपाय आपको रोटी से करने होंगे। आइए बताते हैं कि रोटी से किस तरह आप अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं।

अब आपकी परेशानी होगी दूर

सबसे पहले ये कि अगर किसी इंसान की कुंडली में कालसर्प दोष या फिर पितृदोष है, तो इन दोषों की वजह से उस इंसान की जिंदगी में सफलता हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाता है और तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

इन परेशानियों से बाहर आने के लिए आप खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी लीजिए। फिर उस रोटी पर घी लगाएं। घी लगी रोटी के चार टुकड़े कर लीजे। इसके बाद इन चारों टुकड़ों को गाय को, कुत्ते को, कौवे को या फिर किसी गरीब को खिला दें।

इसके साथ अगर कोई व्यक्ति बहुत मेहनत कर रहा है लेकिन उसके सफलता नहीं मिल रही है तो इसके आप ये उपाय कीजे कि रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजे। उन टुकड़ों में चीनी मिलाकर चीटियों को खिला दें। इसके बाद फर्क आपको खुद दिखने लगेगा।

बहुत कोशिशों के बाद भी अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है या फिर करियर में कामयाबी नहीं मिल रही है तो आप ये उपाय करें। रोटी बनाकर एक बर्तन में रख लें। इसके बाद उस बर्तन में से सबसे नीचे से तीसरे नंबर वाली रोटी को निकाले।

अब इस रोटी में तर्जनी उंगली को तेल में डुबो कर उस रोटी पर तेल से एक लाइन खींच लें। इसके बाद बिना किसी के बोले और टोके लाइन खीची रोटी किसी दो रंग वाले कुत्ते खिला दें। बता दें, ये उपाय आपको सिर्फ गुरूवार और रविवार के दिन ही करना है।

ध्यान दें-

इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है, वो किसी शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के तौर पर दी गई है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story