Raghav Chadha Family: परिणीति चोपड़ा के ससुराल में सबके पास है बड़ी डिग्री, जानें कौन है किस फील्ड में

Raghav Chadha Family Members: परिणीति चोपड़ा ने बीते साल राजनेता राघव चड्ढा से शादी रचाई थी। दोनों फैंस के चहेते कपल्स में से एक हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 Sep 2024 7:27 AM GMT
Raghav Chadha Family: परिणीति चोपड़ा के ससुराल में सबके पास है बड़ी डिग्री, जानें कौन है किस फील्ड में
X

Raghav Chadha-Parineeti Chopra (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Parineeti Chopra In Laws Family: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपनी दोनों ही फैमिली (Parineeti Chopra Family) के काफी क्लोज हैं, भले वो उनका मायका हो या फिर ससुराल। वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं। परिणीति के पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। वो क्या करते हैं, कितना पढ़े हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक्ट्रेस के ससुरालवालों के बारे में। यहां जानें उनके ससुराल में कौन-कौन है और क्या करते हैं।

राघव चड्ढा की फैमिली में कौन कौन (Raghav Chadha Family Members Name)

परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन साल भर बाद ही कॉलेज छोड़ना पड़ा। राघव ने बताया था कि वह उस समय सीए की भी तैयारी कर रहे थे। ऐसे में दोनों चीजें एक साथ करना मुश्किल हो रहा था। फिर उन्होंने कॉरेस्पोंडेंस से ग्रेजुएशन किया।

इसके बाद वह लंदन चले गए और वहां लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से फाइनेंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। राघव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से 2011 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई की है। वह अब राजनीति में सक्रिय हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राघव अपने परिवार खासकर अपनी मां के काफी ज्यादा क्लोज हैं। वह एक पंजाबी परिवार से आते हैं। उनकी फैमिली में माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। राघव चड्ढा के पिता का नाम सुनील चड्ढा (Sunil Chadha) है और वह पेशे से एक दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। वहीं, परिणीति की सासु मां अलका चड्ढा एक होम मेकर हैं। बात करें राघव की इकलौती छोटी बहन की तो वह भी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

बीते साल हुई थी शादी (Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बीते साल उदयपुर में धूमधाम से शाही शादी रचाई थी। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को क्लोज परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। जल्द ही कपल शादी का एक साल पूरा करने वाला है।

Shreya

Shreya

Next Story