Vinesh Phogat Family: जानें विनेश फोगाट की फैमिली में कौन-कौन, क्या करता है काम

Phogat Family Details: विनेश फोगाट की फैमिली एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं उनकी परिवार के सदस्यों और उनके पेशे के बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 8 Aug 2024 5:33 AM GMT
Vinesh Phogat Family: जानें विनेश फोगाट की फैमिली में कौन-कौन, क्या करता है काम
X

Vinesh Phogat Family (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Phogat Family Details: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट चुका है। उन्हें महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई (Vinesh Phogat Disqualified) कर दिया गया है। उन्हें वजन मेंटेन न होने पर अयोग्य करार दे दिया गया। मैच से पहले उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके चलते ओलंपिक में उनके गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया।

इस खबर के सामने आते ही पूरे देश के साथ ही उनकी फैमिली (Vinesh Phogat Family) का दिल भी टूट गया। विनेश के ताऊ महावीर फोगाट (Mahavir Singh Phogat) उनके गोल्ड न जीत पाने पर भावुक हो गए। विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर महावीर फोगाट पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब कहने को कुछ नहीं बचा है। जो उम्मीद थी, अब वह खत्म हो गई है। मेरा सपना गोल्ड मेडल का सपना था। इसके अलावा उनकी चचेरी बहनों ने भी इसका दुख सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है। आइए जानते हैं विनेश फोगाट की फैमिली में कौन कौन है और क्या करता है।

विनेश फोगाट की फैमिली (Vinesh Phogat Ki Family Mein Hai Kon Kon)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा में पहलवानों के परिवार में हुआ था। वह राजपाल फोगाट (Rajpal Phogat) की बेटी और महावीर सिंह फोगाट की भतीजी हैं, जो कि मशहूर महिला पहलवानों गीता, बबीता, रितु और संगीता फोगाट के पिता हैं। फिल्म दंगल महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की कहानी पर ही दर्शायी गई है। विनेश फोगाट की एक सगी बहन प्रियंका हैं, जो पेशे से एक रेसलर हैं। आइए जानें कौन क्या करता है।

पिता राजपाल सिंह (Vinesh Phogat Father)

विनेश फोगाट राजपाल सिंह की बेटी हैं। जब विनेश महज नौ साल की थीं तो उनके पिता (Vinesh Phogat Father) राजपाल की हत्या कर दी गई थी। छोटी सी उम्र में ही बाप का साया उनके सिर से हट गया। पिता की मौत के बाद विनेश और उनकी बहन प्रियंका को उनके बड़े पापा महावीर सिंह फोगाट ने ही पाला पोषा है। विनेश फोगाट की मां के बारे में अधिक जानकारी नहीं उपलब्ध है।

ताऊ महावीर सिंह फोगाट

विनेश फोगाट के ताऊ महावीर सिंह फोगाट ने ना केवल उन्हें पाला पोषा बल्कि उन्हें कुश्ती की ट्रेनिंग भी दी। उन्होंने ही विनेश को कम उम्र में इस खेल से परिचित कराया था। महावीर सिंह फोगाट खुद भी एक भारतीय शौकिया पहलवान और सीनियर ओलंपिक कोच रहे। वह द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी हैं।

विनेश फोगाट बहन (Vinesh Phogat Sister)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय रेसलर विनेश की एक बहन हैं, जिनका नाम प्रियंका फोगाट है। उनकी बहन भी पेशे से एक महिला पहलवान हैं। वह 2016 Asian Wrestling Championships में रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं। प्रियंका को भी महावीर सिंह फोगाट ने ही कुश्ती की ट्रेनिंग दी है। इन दोनों बहनों का नाम भी फोगाट सिस्टर्स में शामिल है।

विनेश फोगाट चचेरी बहनें (Phogat Sister)

प्रियंका के अलावा विनेश फोगाट की 4 चचेरी बहनें भी हैं, जो महावीर सिंह फोगाट की बेटियां हैं। गीता, बबीता, रितु और संगीता, विनेश फोगाट की बहनें हैं। इसके अलावा उनका एक चचेरा भाई भी है, जिसका नाम दुष्यंत है।

गीता फोगाट (Geeta Phogat)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इनका नाम भारत की टॉप महिला पहलवानों में लिया जाता है। गीता एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, जिन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भी वह कई मुकाबलों में भारत के लिए स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। वह ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं। गीता ने 2016 में पहलवान पवन कुमार शादी की थी और वह एक बेटे की मां हैं। वह 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं।

बबीता फोगाट (Babita Kumari)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह विनेश फोगाट की बड़ी बहन हैं। बबीता देश की जानी मानी महिला पहलवान हैं। जो 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल, 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल और 2012 के वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। बबीता ने 2019 में पहलवान विवेक सुहाग से शादी की थी और एक बेटे की मां हैं। आज के समय में वह करोड़ों की मालकिन हैं।

रितु फोगाट (Ritu Phogat)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

महावीर सिंह फोगाट की बेटी रितु कुश्ती के साथ ही मशहूर मिक्स्ड मार्सल आर्टिस्ट भी हैं। वह 2016 कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने सचिन छिकारा के साथ शादी कर ली थी, जो कि पेशे से एक वकील हैं। साल 2024 में वह एक बेटी की मां बनी हैं।

संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

संगीता भी रेसलिंग में अच्छी पहचान रखती हैं। उन्होंने आयु-स्तर की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। वह ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता बजरंग पुनिया की पत्‍नी हैं।

विनेश फोगाट भाई (Vinesh Phogat Brother)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का एक चचेरा भाई भी है, जिसका नाम दुष्यंत है। दुष्यंत फोगाट सिस्टर्स के इकलौते भाई हैं। 2003 में जन्मे दुष्यंत फोगाट महावीर फोगाट के पांच बच्चों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने 80 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में रजत पदक जीता था।

Shreya

Shreya

Next Story