×

Gharelu Upay: पति को अपने वश में करने के ये उपाय हैं बेहद कारगर, जानिए कैसे आपके इशारों पर नाचेंगे वो

Pati Ko Vash Mein Karne Ke Upay: हर पत्नी यही चाहती है कि कैसा हो अगर उनके पति उनकी हर बात मानने लगे और उनके वश में हो जाएं। अगर आप भी यही सोच रहीं हैं तो आज हम आपको इसके कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने पति को अपने वश में कर पाएंगीं। आइये जानते हैं कैसे।

Shweta Shrivastava
Published on: 12 July 2023 3:38 AM GMT
Gharelu Upay: पति को अपने वश में करने के ये उपाय हैं बेहद कारगर, जानिए कैसे आपके इशारों पर नाचेंगे वो
X
Pati Ko vash mein karne ke Upay (Image Credit-Social Media)

Pati Ko vash mein karne ke Upay: पति पत्नी का रिश्ता मीठी तकरार से लेकर ढेर सारे प्यार तक होता है। लेकिन कभी कभी ये नोंक झोंक काफी ज़्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में पत्नी को शिकायत रहती है कि उनके पति उनकी बात सुनते भी नहीं हैं। वो अपने मन के मालिक होते हैं। ऐसे में हर पत्नी यही चाहती है कि कैसा हो अगर उनके पति उनकी हर बात मानने लगे और उनके वश में हो जाएं। अगर आप भी यही सोच रहीं हैं तो आज हम आपको इसके कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने पति को अपने वश में कर पाएंगीं। आइये जानते हैं कैसे।

ऐसे आपके पति होंगे आपके वश में

पति को काबू में रखने के लिए सबसे पहले जो काम करना होगा वो है कि आपको उनका दिल जीतना होगा। वो तभी आपकी बातों को समझेंगे जब आप उन्हें समझेंगी और उनकी बातों को भी मानेंगीं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि उनकी हर बात को मानना थोड़ा कठिन है तो आप केवल उन्हें सुनिए। उनपर गुस्सा मत निकालिये। इसके बाद शांत मन से उन्हें ये बताइये कि आप आखिर उनकी बात को क्यों नहीं मान सकतीं।

अगर आप भी उन पत्नियों में से हैं जो अपने पति को ताने मारतीं हैं तो ज़रा संभल जाइये। ऐसा करना तुरंत बंद कर दीजिये। इस वजह से आपके काफी लड़ाई झगडे हो सकते हैं। जो पति को परेशान कर सकता है। आपकी बातें उन्हें चुभ सकती हैं। जिससे वो धीरे धीरे आपसे नफरत भी करने लग सकते हैं। ऐसे में आपके पति आपकी कोई भी बात नहीं सुनेंगे। ऐसे में ताने मरना तुरंत बंद कर दीजिये।

आपके पति जॉब पर या अपना खुद का बिज़नेस सँभालते हैं तो याद रखिये उन्हें आपका उनके काम में दखल देना बिलकुल पसंद नहीं है। इसलिए याद रखिये कि उनके काम को लेकर उनसे बिलकुल भी बहस मत कीजिये। और जब वो कोई काम कर रहे हों तब भी उन्हें उल्टा सीधा मत बोलिये। ऐसे में आप बस एक काम ज़रूर कर सकतीं हैं कि जब वो थक हार कर घर आये तो उनका हाल चाल आप उनसे पूछ सकतीं हैं।

अक्सर लड़ाई के समय पतियों को ये शिकायत होती है कि पत्नियां पुरानी बातों को लेकर बहस करने लगतीं हैं जो उन्हें बिलकुल पसंद नहीं होता है। ऐसे में बीती बातें बिसारिये में विश्वास रखते हुए आगे की और आज की सोचिये। एक ही बात को कुरेदने से लड़ाई कभी ख़त्म नहीं हो पायेगी और पति इन सब बातों से झुंझला जाते हैं।

अक्सर पति पत्नी के रिश्ते में भी कई तरह की ग़लतफ़हमी हो जाती है जिसके बाद रिश्ते और खराब होते चले जाते हैं ऐसे में किसी भी लड़ाई के बाद शांत मन से अपनी बात को अपने पति के सामने रखने का प्रयास करें बस ये ध्यान रहे कि वो उस समय शांत हो और आपकी बात सुनने की स्थिति में हो अक्सर गुस्से में बातों का कोई हल नहीं निकल पता है।

पतियों को रोमांटिक पल बेहद पसंद आते हैं ऐसे में घर का माहौल रोमांटिक बनाइये। फिर कहीं बाहर का या वेकेशन प्लान करिये। एक दूसरे के साथ आप जितना समय बिताएंगे उतना ही आप करीब आएंगे और आपके पति आपकी बातों को मानना शुरू कर देंगें।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story