Clothing In Monsoon: बारिश में किस तरह के कपड़े पहनें, इन टिप्स से दिखेंगी स्टालिश

Clothes For Monsoon: बारिश में खुद को स्टाइलिश रखना एक टास्क की तरह है। साथ ही इस मौसम में कपड़ों का सही चुनाव न किया जाए तो कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 July 2024 11:30 AM GMT
Clothing In Monsoon: बारिश में किस तरह के कपड़े पहनें, इन टिप्स से दिखेंगी स्टालिश
X

Clothing In Monsoon (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Monsoon Fashion Tips: बारिश का मौसम (Rainy Season) शुरू हो चुका है और इस मौसम में जितनी टेंशन इस बात की रहती है कि ऐसे मौसम में बाहर कैसे निकला जाए। उतनी ही टेंशन खुद को स्टाइलिश रखने की भी होती है। मानसून (Monsoon) में स्टालिश दिखना थोड़ा ट्रिकी हो जाता है और न चाहते हुए भी फैशन (Fashion) और स्टाइल (Style) से समझौता करना पड़ता है। साथ ही इस मौसम में अगर सही कपड़ों का चुनाव न किया जाए तो इससे शरीर को एलर्जी और रेडनेस की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी बारिश के हिसाब से रंग और कपड़ों के फैब्रिक चुनने में कठिनाई होती है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि बारिश के दौरान किस कलर के और किस तरह के फैब्रिक (Clothing In Monsoon) को चुनना चाहिए। इससे आप स्टाइलिश भी दिखेंगे और इन तरह के कपड़ों में बरसात से भीगने पर आपको अनकंफर्टेबल फील भी नहीं होगा।

बारिश के दौरान किस तरह के पहनें कपड़े?

1- टाइट कपड़ों से करें परहेज

बारिश के मौसम में जिस चीज का सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा वो है कंफर्ट। भले ही आपको टाइट जींस या टाइट कपड़े पहनने का कितना भी मन हो, लेकिन बरसात में टाइट कपड़े (Tight Clothes) पहनने से बचें। ऐसे इसलिए क्योंकि बारिश से भीग जाने पर आपको पानी से होने वाली लाल रैशेज की समस्या हो सकती है। साथ ही शरीर में जलन या खुजली की प्रॉब्लम भी हो सकती है। यही नहीं, बरसात में भीगने के बाद टाइट कपड़ों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आप लूज फिट जींस पहन सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- सही फैब्रिक का करें चुनाव

मानसून के दौरान सही कपड़ों के फैब्रिक का चुनाव करना भी बहुत जरूरी होता है। इस मौसम के दौरान सिथेंटिक, पॉलिएस्टर, वेलवेट, साटन और कॉलेस्टर मिक्स कपड़ों से दूरी बना लें। क्योंकि ये कपड़े इन्फेक्शन कर सकते हैं। बारिश के मौसम में सूती यानी कॉटन के कपड़ों को महत्व दें। इसमें ज्यादा आराम मिलेगा। इसके अलावा शिफॉन के कपड़े भी इस मौसम के लिए सही रहते हैं।

3- किस कलर के कपड़े चुनें

बरसात के मौसम में सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें। क्योंकि इस कलर के कपड़े भीगकर ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं। साथ ही बारिश और गंदगी की वजह से जल्दी गंदे भी हो जाते हैं। हालांकि अन्य हल्के रंगों के कपड़े पहन सकते हैं। इस मौसम में ब्लू, रेड, पिंक, ब्राइट येलो जैसे रंगों के कपड़ों का चुनाव कर सकते हैं।

4- ट्रांसपेरेंट कपड़े पहनने से बचें

बारिश के मौसम में ट्रांसपेरेंट कपड़े (Transparent Clothes) पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, पानी से भीगने के बाद ट्रांसपेरेंट कपड़े बिल्कुल खराब दिखते हैं। इसमें आपको अनकंफर्टेबल भी फील हो सकता है।

Shreya

Shreya

Next Story