×

Pimples Home Remedies: रातों रात कम हो जाएंगे मुंहासे, बस सोते समय करें ये घरेलू उपाय

Pimples Home Remedies: पिंपल्स की समस्या ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इससे चेहरे का लुक भी खराब हो जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 15 Dec 2022 1:10 AM GMT
How to get rid from Pimples
X

Pimples Home Remedies (Image: Social Media)

Pimples Home Remedies: पिंपल्स की समस्या ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इससे चेहरे का लुक भी खराब हो जाता है। खासकर यह समस्या टीनेजर्स में देखने को मिलते हैं। कम उम्र में पिंपल्स की समस्या सबसे ज्यादा होती है। पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए मेडिसिन या मेडिकल क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय कर सकते हैं खासकर रात में सोते समय। तो आइए जानते हैं रातों रात पिंपल्स कम करने के घरेलू उपाय:

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय (Home remedies for Pimples)

टी-ट्री ऑइल

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल करें। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों के साथ एक टी स्पून ऑलिव ऑइल और जोजोबा ऑइल मिक्स करें। फिर फेस अच्छे से धोने के बाद इसे लगाएं। इससे पिंपल के साइज में कमी आने के साथ ही उसकी रेडनेस में भी कमी होने लगती हैं और कुछ ही दिनों में पिंपल्स से छुटकारा मिल जाता है।

ऐपल साइडर विनिगर

मुंहासे से राहत पाने के लिए ऐपल साइडर विनिगर के साथ पानी को अनुपात में मिक्स करें। अब कॉटन से इसे पिंपल प्रभावित एरिया पर लगाएं। फिर करीब दस मिनट बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें। इसका असर धीरे धीरे चेहरे पर दिखाई देने लगता है और पिंपल्स कम होने लगता है। इसका इस्तेमाल रात में सोते समय करें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा से मुंहासे से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप एक टीस्पून बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे पिंपल पर लगाएं और करीब पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से फेस धो लें। फिर इसके बाद फेस पर टोनर लगाएं। ध्यान रहे कि अगर आपको बेकिंग सोडा लगाने के बाद परेशानी महसूस होती है तो तुरंत चेहरा धोएं।

लहसुन

पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप लहसुन की 3 से 4 कलियां लें और उन्हें पीस लें। अब इसे पानी के साथ मिक्स कर पेस्ट बनाएं और पिंपल पर लगाएं। लगभग दस मिनट रखने के बाद फेस को धो लें। अगर आपको इस पेस्ट के लगाने पर खुजली, ज्यादा जलन या स्किन में रेडनेस फील होती है तो बेहतर होगा कि तुरंत अपना चेहरा साफ कर लें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story