×

Fashion Tips: आउटफिट्स खरीदते समय प्लस साइज महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Fashion Tips: प्लज साइज महिलाओं को ज्यादातर आउटफिट्स खरीदते समय काफी परेशानी होती है। अगर आप आउटफिट का चुनाव सही तरीके से करें तो आपके लिए परेशानी उठानी जैसी समस्या होगी ही नहीं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Sep 2022 3:08 AM GMT (Updated on: 13 Sep 2022 3:28 AM GMT)
Fashion Tips for Plus size women
X

Plus size women fashion Tips (Image: Social Media)

Fashion Tips: प्लज साइज महिलाओं को ज्यादातर आउटफिट्स खरीदते समय काफी परेशानी होती है। अगर आप आउटफिट का चुनाव सही तरीके से करें तो आपके लिए परेशानी उठानी जैसी समस्या होगी ही नहीं। अगर आप प्लस साइज महिला हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं आप इन्हें भी फॉलो कर स्टालिश लुक के साथ आपको कंफर्ट भी फील होगा।

फैब्रिक मैटेरियल

दरअसल आप अपने लिए आउटफिट्स खरीदते समय फैब्रिक मैटेरियल का ध्यान रखें। दरअसल प्लज साइज महिलाओं की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सॉफ्ट मटेरियल के आउटफिट्स ही खरीदें क्योंकि इससे आपको त्वचा संबंधित समस्या जैसे रैशेज, खुजली या त्वचा संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा आप इनमें काफी कंफर्टेबल भी फील करेंगी।

साइज मैटर

अगर आप प्लस साइज महिला हैं और अपने लिए टी शर्ट खरीदना चाहती हैं तो आप लूस या ओवरसाइज ले सकती हैं। इसके साथ आप बेल बॉटम पैन्ट्स पेयर कर सकती हैं इसके अलावा आप स्ट्रैट पैन्ट्स के साथ लूज टी शर्ट ट्राई कर सकती है।

प्रिंट्स

अगर आप प्लस साइज महिला हैं तो आउटफिट खरीदते समय पैटर्न जरूरी चेक करें। दरअसल प्लज साइज महिलाओं को छोटे या बारीक प्रिंट वाले डिजाइन के आउटफिट्स पहनने चाहिए। बता दे कि बड़े प्रिंट में शरीर काफी फैला हुआ नजर आता है। इसलिए हमेशा अपने लिए छोटे या बारीक प्रिंट वाले डिजाइन के आउटफिट्स को ही चुनें। इससे आप पतली भी दिखेंगी।

शेपवियर

अगर आप शेपवियर का इस्तेमाल कर सकती हैं, तो इसमें आपका शरीर एकदम परफेक्ट शेप में दिखाई देगा। जिसके कारण ऐसे में आप किसी भी ड्रेस में बहुत ही स्टाइलिश नजर आएंगी। इसलिए परफेक्‍ट शेप के लिए आप शेपवियर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। शेपवियर आपको पतला दिखाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।

लेगिंग नहीं पहनने

दरअसल प्लस-साइज़ महिलाओं को ज्यादातर लेगिंग पहनने से बचना चाहिए। ये बात आपको जरूर थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन यही सच है। बता दे कि प्लस-साइज़ लड़कियों और महिलाओं को अपनी कुर्तियों के नोचे लेगिंग की जगह पैंट को पहनना चाहिए। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि लेगिंग पहनने से आपकी टांगों का फैट साफ़ पता चलता है जिसके कारण आप बेडौल नजर आती हैं। जबकि पैंट के साथ ऐसा नहीं होता है क्योंकि पैंट आपके फैट को पूरी तरह से छिपा लेती है, जिससे आप मोटे नजर नहीं आते है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story