Pregnancy Myths: क्या सच में बेबी बंप देखकर पता चल जाता है बेटी है या बेटा?

Pregnancy Tips In Hindi: भारत में लोग कई तरह से गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे के लिंग का अनुमान लगाते हैं। आइए जानते हैं क्या सच में बेबी बंप से जेंडर पता चल जाता है।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 July 2024 8:30 AM GMT (Updated on: 5 July 2024 8:30 AM GMT)
Pregnancy Myths: क्या सच में बेबी बंप देखकर पता चल जाता है बेटी है या बेटा?
X

Pregnancy Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pregnancy Myths In Hindi: प्रेग्नेंसी हर एक महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। इस दौरान हर कोई गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को उठने-बैठने से लेकर खाने पीने तक के बारे में कोई न कोई सलाह (Pregnancy Tips) देता रहता है। साथ ही ऐसे भी कई लोग होते हैं जो जन्म से पहले ही बच्चे का जेंडर (Baby Gender Reveal) बताने लग जाते हैं। विदेशों में शानदार तरीके से बर्थ से पहले बच्चे का जेंडर रिवील किया जाता है, लेकिन भारत में गर्भ में मौजूद बच्चे के लिंग के बारे में बताना गैर कानूनी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बेबी बंप (Baby Bump) और होने वाली मां के चेहरे (Pregnancy Glow) को देखकर बताने लग जाते हैं कि पेट में पल रहा बच्चा बेटी होगी या बेटा। आइए जानते हैं कि क्या सच में गर्भवती महिला का पेट देखकर यह मालूम चल जाता है कि उसके गर्भ में बेटा है या बेटी।

क्या बेबी बंप से पता चल जाता है जेंडर?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपने कई बुजुर्ग लोगों को यह कहते सुना होगा कि अगर आपका बेबी बंप ऊपर की ओर उठा हुआ है तो लड़की होगी और अगर यह नीचे की तरफ झुका है तो लड़का होगा। वैसे, पुराने जमाने में दाई भी इन्हीं तरीकों से बताती थीं कि बेटा होगा या बेटी। लेकिन ये प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक मिथ (Pregnancy Myth) है, जिसके समर्थन में कोई वैज्ञानिक शोध नहीं है। बेबी बंप का शेप गर्भवती महिला के पेटे के आकार, गर्भाशय के अंदर बच्चे के पोजिशन और पेट की मांसपेशियों कितनी स्ट्रॉन्ग हैं जैसी कई बातों पर निर्भर करता है।

इसके अलावा भारत में कई लोग गर्भवती महिला के फेस के ग्लो (Pregnant Woman Face Glow) को देखकर भी बच्चे के जेंडर का अनुमान लगाने लगते हैं। इसे लेकर ऐसा कहा जाता है कि अगर प्रेग्नेंट औरत के चेहरे पर ज्यादा ग्लो है तो लड़की होगी, जबकि चमक नहीं है तो लड़का होगा। हालांकि ये भी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक झूठ है। होने वाली मां के चेहरे पर मौजूद ग्लो का बच्चे के जेंडर से कोई लेना देना नहीं होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव, डाइट, खुश रहने और जेनेटिक्स की वजह से चेहरे पर ग्लो दिखता है।

नोट- प्रेग्नेंसी के दौरान इन सभी बातों पर यकीन न करें। इस समय में केवल अपना बेहतर ख्याल रखना चाहिए, जिससे बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त पैदा हो।

Shreya

Shreya

Next Story