Premanand Ji Maharaj: क्यों प्रेमानंद जी महाराज ने कहा बाबाजी बन जाना आसान है, लेकिन उनके मार्ग पर चलना कठिन है!

Premanand Ji Maharaj Motivation: आज भी इस भारत भूमि पर कई संत मौजूद हैं जो मानव जीवन के उत्थान करने हेतू यहाँ हैं। प्रेमानंद जी महाराज भी उन्हीं में से एक हैं जिनकी ज्ञानवर्धक बातें लोगो को बेहद सुकून पहुँचती है।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Sep 2023 2:14 AM GMT
Premanand Ji Maharaj
X

Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj Motivation: भारत भूमि ने हमेशा से संतों एवं महापुरुषों को जन्म दिया है। यही वजह है कि हमारे देश की भूमि को लोग संतों की भूमि के नाम से भी जानते हैं। वहीँ आज भी इस भारत भूमि पर कई संत मौजूद हैं जो मानव जीवन के उत्थान करने हेतू यहाँ हैं। प्रेमानंद जी महाराज भी उन्हीं में से एक हैं जिनकी ज्ञानवर्धक बातें लोगो न सिर्फ सुनते हैं बल्कि उन्हें आत्मसात भी करते हैं। आइये जानते हैं

प्रेमानंद जी महाराज के कुछ अनमोल वचन

  • निराश मत होना अगर आज भोजन नहीं है भगवान पे विश्वास रखो और सच्चे मार्ग पे चलो। एक दिन आप भंडारा करने के लायक हो जाओगे।
  • बच्चों को गंदे विचार, गन्दे आचरण और गन्दी कुसंगति से दूर रखें।अगर समाज की अच्छी नीव रखनी है।
  • धर्म से चलें, अच्छा आहार लें, अपने माँ बाप की सेवा करें और देश की सेवा करें।
  • पूरा जीवन मुशीबतों से भरा हुआ है।भगवान को नहीं छोड़ोगे तो कोई भी चिंता तुम्हें नहीं डरा सकती। भगवान का भजन करो, जैसी भी परिस्थिती आती है हमारे कर्मों के अनुसार आ रही है। जब चिंतन भगवान से होगा , तो भगवान खुद आके संभालेंगे।
  • नाम रुपी धन, अच्छे कर्म, और बुजुर्गों की सेवा से हम असली ख़ुशी प्राप्त कर सकते हैं, ईश्वर का नाम जप करने से जीवन को सार्थक कर सकते हैं।
  • मन को भोगों और विषय विकारों से बचाना है तो नाम रुपी मार्ग में लगना चाहिये।
  • अपनी इन्द्रियों और अपने मन को निरंतर को सत्य और ईश्वर भजन मार्ग में लगाने से भगवद प्राप्ति कर सकते हैं।
  • अशुभ कर्मों के दंड से अगर बचना है, तो प्रभु का नाम जप करो। राधा नाम का उच्चारण करने से कर्म आपको दंड नहीं दे सकते।
  • जब नाम जप करेंगे एक ऐसी स्थिति आएगी हर दुःख और हर निंदा को हस के सह जायें। सुन्दर से सुन्दर भोग आपके सामने हो आपको भोगने की इच्छा नहीं होगी। तब आप निष्पाप हो गए हैं।
  • अगर हमारे पास नाम रुपी धन है और भाव देह मिल जाये, तो जीते जी मृत्यु का डर खत्म हो जायेगा।
  • क्रोध को नियंत्रण करने के लिए सबसे पहले आहार ठीक करो। नाम जप करो, अच्छा आहार करो, जब कोई गुस्सा दिलाने वाली बात करे तो निस्चित करें भगवान आपके पाप को नष्ट करने के लिये कोई लीला रच रहे हैं।
  • अगर अपने मन को शांत करना है, तो हमें अपने मन को नाम रुपी अभ्यास मैं लगाना पड़ेगा। राधा कृष्ण ही एक सर्व श्रेष्ठ नाम है है जो आपका उधर कर सकता है।
  • सभी समस्याओ से सुलझने का एक मात्रा उपाय है प्रभु को अपना वास्तविक मान लो ,उनकी जगह पर किसी को मत बैठा लो।
  • मनुष्य जीवन सत्य मार्ग के लिए है अच्छे बनो माँ बाप की सेवा क्यों बीमारों का सेवा करो जरूरत मंद का मद्दद करो यही मनुष्य जीवन है।
  • बाबाजी बन जाना आसान है लेकिन उनके मार्ग पर चलना कठिन है।
  • हमे सच्चा प्रेम प्रभु से प्राप्त होता है किसी व्यक्ति से क्या होगा कोई व्यक्ति हमसे प्यार कर ही नहीं सकता क्योकि वो हमे जानता ही नहीं तो कैसे करेगा।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story