TRENDING TAGS :
Premanand Ji Maharaj Janmotsav: वृन्दावन में मनाया जायेगा प्रेमानंद जी महाराज का 6 दिवसीय जन्मोत्सव, जानिए इस दौरान कैसे और कब करें इनके दर्शन
Premanand Ji Maharaj Janmotsav: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जायेगा जो 6 दिनों तक चलेगा ऐसे में उनकी दिनचर्या में बदलाव किया गया है। आइये जानते हैं कब आप उनके दर्शन कर सकते हैं।
Premanand Ji Maharaj Janmotsav (Image Credit-Social Media)
Premanand Ji Maharaj Janmotsav: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज का जन्मोत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इसे 6 दिनों तक मनाया जाएगा आइये जानते हैं कि इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद देने के लिए भक्त उनसे कैसे मिल सकते हैं।
वृन्दावन में मनाया जायेगा प्रेमानंद जी महाराज का 6 दिवसीय जन्मोत्सव
वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं वहीँ सोशल मीडिया पर उनकी रील और वीडियो काफी वायरल होते हैं और लोग भी उन्हें खूब फॉलो करते हैं। ऐसे में 6 दिनों तक महाराज जी का जन्मदिन बनाने की योजना बनाई जा रही है। उनके भक्तों द्वारा उनके जन्मोत्सव को काफी धूमधाम से मनाने की योजना है।
वृंदावन में 25 से 30 मार्च तक संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। आपको बता दें कि यह जन्मोत्सव श्री राधा कली कुंज में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान कई तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आइये विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या खास है प्रेमानंद जी महाराज के इस जन्मोत्सव में।
अगर आप भी प्रेमानंद जी महाराज के जन्मोत्सव में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं कि अगर आप उनके भक्त हैं और उनके दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मिलना चाहते हैं तो इस दौरान आप कैसे उनसे मिल सकते हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार भक्त प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने और उनके दर्शन करने के लिए उनके जन्मोत्सव के दौरान आएंगे। ऐसे में इस दौरान महाराज जी की दिनचर्या में भी परिवर्तन हो जाएगा। दरअसल भक्तों को प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए सुबह 5:30 बजे आना होगा। इतना ही नहीं जन्मोत्सव की पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर भजन मार्ग अकाउंट से शेयर की गई है। यह जन्मोत्सव वृंदावन में मनाया जाएगा जो की 6 दिवसीय होगा इसके साथ ही साथ कई आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी इस दौरान आयोजन किया जाएगा।
जन्मोत्सव के दौरान कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हैं जिसमें जन्मोत्सव के दौरान संकीर्तन, श्री जी का झूला दर्शन, मंगल आरती, प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन, श्री हित चतुरासी जी पाठ, राधा नाम कीर्तन, सत्संग, श्रृंगार आरती और संध्या वाणी पाठ सभी शामिल हैं।
25 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले इस जन्मोत्सव में पहले दिन वृंदावन, गोवर्धन, मथुरा, ब्रज, बरसाना, आगरा और अलीगढ़ के शिष्य महाराज जी के दर्शन करने आ सकेंगे। वहीं दूसरे दिन यूपी के शिष्य दर्शन के लिए आएंगे और तीसरे दिन दिल्ली, नोएडा,पंजाब और गुरुग्राम के शिष्य दर्शन करने पहुंच सकते हैं। चौथे दिन हरियाणा, केरल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और बिहार के शिष्य प्रेमानंद जी के दर्शन करने पहुंचेंगे। पांचवें दिन महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर समेत राजस्थान के शिष्य महाराज जी के दर्शन कर सकेंगे।
नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है न्यूज़ट्रैक इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।