Premanand Ji Maharaj Motivation: प्रेमानंद जी महाराज ने स्त्रियों को लेकर कही बड़ी बात, बोले उनके लिए गन्दा भाव न आने दें

Premanand Ji Maharaj Motivation: प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमे महाराज जी ने स्त्रियों के विषय में कई बातें कहीं हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Oct 2023 1:15 AM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 1:15 AM GMT)
Premanand Ji Maharaj
X

Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj Motivation: वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज अपनी ज्ञानवर्धक बातों द्वारा अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमे महाराज जी ने स्त्रियों के विषय में कई बातें कहीं हैं। जिसके बाद से उनके इस वीडियो को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं कि प्रेमानंद जी ने ऐसा क्या कहा।

प्रेमानंद जी महाराज ने स्त्रियों को लेकर कही बड़ी बात

वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के अनन्य भक्त हैं और वो स्त्रियों का बेहद सम्मान करते हैं। वो अक्सर पुरषों को यही सलाह देते नज़र आते हैं कि उन्हें भी अपनी पत्नी माँ और हर एक स्त्री का सम्मान करना चाहिए। ऐसे में महाराज जी ने स्त्रियों को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने सभी को हिदायद देते हुए कहा कि स्त्री कोई माया नहीं है जो आपका मन बहलाने के लिए इस धरती पर आई है। बल्कि स्त्री अगर संत है तो वो भी महान ही कहलाती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि संतों का सम्मान करना चाहिए जिसमे किसी स्त्री या पुरुष नहीं कहा गया है बल्कि हर संत कही वो स्त्री हो या पुरुष दोनों का सम्मान आवश्यक है।

प्रेमानंद जी ने आगे कहा कि स्त्री का हर रूप पूजनीय है। वो माँ भी है बहन भी है। उन्होंने कहा तीन नरक के द्वार हैं काम, लोभ और क्रोध। इसमें न तो स्त्री का वर्णन है न ही पुरुष का। उन्होंने कहा कि स्त्री के प्रति आपको मन में किसी भी तरह का गन्दा भाव नहीं आने देना चाहिए। क्योकि वो किसी की माँ होती है, किसी की बहन और किसी की बेटी।

प्रेमानंद जी महाराज की बातें लोगों को काफी प्रभावित करती है। लोग उनके दर्शन करने काफी सुबह पहुंच जाते हैं। साथ ही देश में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्त उनसे मिलने आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके कई फॉलोवर्स हैं जो उनकी बातों को काफी ध्यान से सुनते और उसे अपने जीवन में आत्मसात भी करते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story