Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से आपको मिल जायेगा जीवन का सत्मार्ग, तुरंत मिलने लगेगी सफलता

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के विचार उनके भक्त और कई लोगों को काफी ज़्यादा प्रभावित करता है। आइये जानते हैं उन्होंने सफलता पाने का क्या मूलमंत्र बताया।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Nov 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 20 Nov 2023 2:00 AM GMT)
Premanand Ji Maharaj
X

Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं वो एक मोटिवेशनल कथावाचक भी हैं। उनकी कही बातों से भक्त बेहद प्रभावित होते हैं। वो हमेशा सत्मार्ग पर चलकर जीवन जीने की सही बात बताते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज के विचार

प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। आपने भी उनकी रील्स या वीडियो ज़रूर देखें होंगें। वहीँ उनकी बातों से लाखों लोग प्रभावित होते हैं और ये संख्या निरंतर बढ़ती भी जा रही है। उनका आश्रम वृन्दावन में स्थित है जहाँ सुबह 4 बजे से ही भक्त आने शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्रेमानंद जी महाराज के बताये हुए रास्ते पर उनके भक्त चलने का निरंतर प्रयास भी करते हैं। वहीँ उनके द्वारा बताई ज्ञान की बातों को आइये हम भी जान और समझ लेते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज ने काफी कम उम्र में अपना घर छोड़ दिया और सन्यास को अपना लिया। उन्होंने कई दिन गंगा घाट पर बिताये। वो अक्सर कहते हैं कि बाबा बनना आसान ज़रूर है लेकिन उनके मार्ग पर चलना बेहद कठिन है। महाराज जी के लिए एक बात काफी ज़्यादा प्रचलित है कि दोनों किडनी ख़राब होने के बाद भी उन्होंने न तो उनका ट्रांसप्लांट करवाया और न ही उनके मन में आगे ऐसा कोई विचार है। उनका कहना है कि उनकी दोनों किडनी में से एक का नाम राधा है और दूसरे का नाम श्याम। साथ ही वो इनदोनो को खुद से और एक दूसरे से अलग नहीं करना चाहते।

अपने भक्तो को सत्मार्ग पर चलने का सन्देश देते हुए प्रेमानंद जी कहते हैं," अगर आपके जीवन में कई समस्या होतीं हैं लेकिन अगर आप प्रभु को अपना वास्तविक मान लेते हैं तो उनकी जगह पर किसी को मत बैठाओ। मनुष्य का जीवन मिला है वो केवल सत्मार्ग पर चलने के लिए मिला है इसलिए अच्छा बनने का प्रयास करो। माता पिता की सेवा करो इसी का मतलब मनुष्य जीवन है।

उन्होंने आगे कहा कि आपको सच्चा प्रेम प्रभु से मिलेगा। किसी व्यक्ति से क्या हो सकता है उनसे कभी आपको सच्चा प्यार नहीं मिल सकता। क्योंकि वो जनता ही नहीं तो सच्चा प्रेम कैसे हो सकता है। इसलिए प्रभु श्री हरि का जप करो आपको आपकी हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

प्रेमानंद जी ने कहा कि अक्सर हम दूसरे क्या कर रहे हैं इसपर ध्यान देते हैं वहीँ हमे ये सोचना चाहिए कि हम कैसे अपने में सुधार ला सकते हैं। जो श्री हरि के भक्त होते हैं वो हमेशा जीत पाते हैं जो प्रभु का नाम नहीं लेते वो शरीर से भले ही जिन्दा हों लेकिन उनका मुख मरा हुआ है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story