Priyanka Chopra House: पति निक के साथ इस भव्य बंगले में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जान होश उड़ जाएंगे

Priyanka Chopra And Nick Jonas House: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी जोनस के साथ California के लॉस एंजेलिस में स्थित आलीशान घर में रहती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 Oct 2024 9:51 AM GMT
Priyanka Chopra House: पति निक के साथ इस भव्य बंगले में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जान होश उड़ जाएंगे
X

Priyanka Chopra House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Chopra Home in Los Angeles Inside Photos: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड इंडस्ट्री की भी बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं और विदेशी सरजमीं पर अपनी एक्टिंग का डंका बजा रही हैं। वह मशहूर इंटरनेशनल पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने पति और बेटी मालती मेरी जोनस के साथ California के लॉस एंजेलिस में स्थित आलीशान घर में रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के इसी घर की झलक दिखाने जा रहे हैं। आइए देखते हैं अंदर से कैसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा का लग्जरी घर (Priyanka Chopra Luxury House)।

प्रियंका चोपड़ा लग्जरी हाउस (Priyanka Chopra Luxury House Photos)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका अपने पति के साथ अमेरिका में ही सेटल हो चुकी हैं। साथ ही वह एक के बाद एक हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में काम कर रही हैं। काम से ब्रेक मिलते ही वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मेरी जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में स्थित बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत 151 करोड़ रुपये बताई जाती है। खबरों की मानें तो निक जोनस ने अपनी पत्नी को यह बंगला गिफ्ट में दिया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

निक और प्रियंका ने अपने इस आलीशान घर के कोने-कोने को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया है। घर की दीवारों पर व्हाइट कलर का पेंट किया गया है। साथ ही इस बंगले में वुडेन फ्लोरिंग भी देखने को मिलती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कपल के इस घर में शीशे वाली बड़ी-बड़ी खिड़की और दरवाजों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दिन के समय भरपूर रोशनी घर में आती है। नैचुरल लाइट से यह घर और भी खूबसूरत दिखता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जानकारी के मुताबिक, ये बंगला 20 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है, जिसमें सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके अलावा इसमें स्विमिंग पूल, ड्रॉइंग एरिया, जिम, बास्केटबॉल कोर्ट, गेम रूम, लाउन्ज, होम थिएटर और बालकनी जैसी तमाम तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका ने अपने इस आलीशान घर में मंदिर भी बनवाया हुआ है, जहां वो अक्सर पूजा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story