Priyanka Chopra Quotes In Hindi: प्रियंका चोपड़ा के ये कोट्स भर देते हैं जोश, आप भी जरूर पढ़ें

Priyanka Chopra Best Quotes: प्रियंका चोपड़ा के इंस्पायरिंग कोट्स हर किसी के मन में एक अलग जोश भरने का काम करते हैं। साथ ही लोगों को जिंदगी में ऊंचा उठने की सीख देते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Aug 2024 2:00 AM GMT (Updated on: 22 Aug 2024 2:00 AM GMT)
Priyanka Chopra Quotes In Hindi: प्रियंका चोपड़ा के ये कोट्स भर देते हैं जोश, आप भी जरूर पढ़ें
X

Priyanka Chopra (फोट साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Chopra Inspirational Quotes In Hindi: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। 2000 में मिस वर्ल्ड (Miss World 2000) का ताज जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा की अबतक की जर्नी काफी ज्यादा इंस्पायरिंग रही है। एक्ट्रेस की सबसे खास बात यह है कि उन्हें खुद पर और खुद के टैलेंट पर बेहद यकीन है और वह कभी भी हार मानना नहीं जानती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने फैंस के साथ ही अन्य लोगों को भी काफी इंस्पायर करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बेहद स्ट्रॉन्ग महिला और ग्लोबल आइकन हैं। वह न केवल अपनी फिल्मों बल्कि पर्सनल लाइफ से भी लोगों के बीच प्रेरणा बनी हुई हैं। उनकी बातें सुनना लोगों को बेहद पसंद हैं। आज हम आपके लिए उनके कुछ इंस्पायरिंग कोट्स (Priyanka Chopra Inspiring Quotes) लेकर आए हैं, जो हर किसी के मन में एक अलग जोश भरने का काम करते हैं। साथ ही लोगों को जिंदगी में ऊंचा उठने और कभी हार न मानने की सीख देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इंस्पायरिंग कोट्स (Priyanka Chopra Inspiring Quotes In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- मेहनत, फोकस और कमिटमेंट, इन्हें फॉलो करेंगे तो कभी न कभी आप शिखर पर होंगे।

2- गिरें तो उठ जाएं, गलतियां करें और उनसे सीख लें। इंसान बनें और जैसे हैं वैसे ही रहें।

3- आप हर चीज नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। आपको बस हर अवसर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

4- यदि आप खुद पर और अपनी प्रतिभा पर विश्वास करते हैं तो कोई भी बदलाव आसान होता है।

5- मेरी मां हमेशा कहती हैं कि जब एक महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती है, तो उसमें अपनी शर्तों पर जीवन जीने की क्षमता होती है। मुझे लगता है कि वह अब तक मुझे मिली सबसे अच्छी सलाह थी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जीवन में कहां जाते हैं या आपकी शादी किससे होती है, आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहना होगा। चाहे आप इसका उपयोग करें या नहीं।

6- आप अपने आप में अलग हैं। खुद को पहचानें और अपनी खासियत को समझें।

7- अपने सपनों के रास्ते में किसी को न आने दें और सारी मुश्किलों को दूर करते जाएं।

8- परफेक्ट होना काफी बोरिंग है, इसलिए कुछ कमियां होना काफी अच्छा है।

9- जिंदगी में संघर्ष कभी खत्म नहीं होते। लोगों को लगता है कि क्योंकि आप सफल हैं तो आपके संघर्ष खत्म हो गए। लेकिन ऐसा नहीं होता है।

10- मैं मानती हूं कि भाग्य और मेहनत दोनों साथ-साथ चलते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story