TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Priyanka Gandhi Husband: प्रियंका राजनीति और पति करते हैं ये काम, इस बिजनेस से कमा रहे करोड़ों

Robert Vadra Profession: प्रियंका गांधी ने 25 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा संग शादी रचाई थी। आइए जानते हैं क्या करते हैं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के पति।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 27 Sep 2024 1:13 AM GMT
Priyanka Gandhi Husband: प्रियंका राजनीति और पति करते हैं ये काम, इस बिजनेस से कमा रहे करोड़ों
X

Priyanka Gandhi Husband (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Gandhi Husband Kon Hai: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने राजनीतिक मामलों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने साल 1997 में 25 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) संग शादी रचाई थी। क्या आप जानते हैं राजीव-सोनिया गांधी की छोटी बेटी प्रियंका ने रॉबर्ट संग लव मैरिज (Priyanka Gandhi And Robert Vadra Love Marriage) की थी। आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी और रॉबर्ट के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन हैं रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra Kaun Hai In Hindi)

रॉबर्ट वाड्रा एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1969 को राजेंद्र वाड्रा और मौरीन वाड्रा के घर हुआ था। पिता राजेंद्र एक व्यवसायी थे और पीतल व लकड़ी के हस्तशिल्प व्यवसाय के साथ-साथ हीरे का कारोबार भी करते थे। जबकि उनकी मां मूल रूप से स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं। प्रियंका के पति का परिवार पंजाबी मूल का है, जो उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद जिले में रहता है। जबकि उनका पैतृक परिवार वर्तमान पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला था। पार्टिशन के समय रॉबर्ट के दादा भारत आ गए थे। रॉबर्ट का एक भाई रिचर्ड और एक बहन मिशेल भी थी। भाई ने सुसाइड करके जान दे दी, जबकि बहन की एक कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी।

क्या करते हैं रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra Business)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें बिजनेस बैकग्राउंड से आने वाले रॉबर्ट खुद भी पेशे एक बिजनेसमैन (Robert Vadra Profession In Hindi) हैं। वह 'आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स' कंपनी के मालिक हैं, जो हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम आभूषण तैयार करती है। इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा और भी कई कंपनियों के डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर हैं।

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी (Priyanka Gandhi And Robert Vadra Love Story)

प्रियंका गांधी की रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। उस समय प्रियंका की उम्र मात्र 13 साल थी। दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में साथ में पढ़ते थे। ऐसे में दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रॉबर्ट ने सीधे प्रियंका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। प्रियंका ने भी बिना देर किए शादी के लिए हामी भर दी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉबर्ट के पिता शुरुआत में इस शादी के खिलाफ थे। हालांकि फिर उन्होंने शादी के लिए मंजूरी दे दी। जिसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी के साथ 18 फरवरी 1997 को सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली। आज दोनों दो बच्चों, एक बेटा और एक बेटी के माता पिता हैं।

Shreya

Shreya

Next Story