Priyanka Gandhi Ka Sasural: यूपी के इस शहर की बहू हैं प्रियंका, पार्टिशन से पहले पाकिस्तान रहता था परिवार

Priyanka Gandhi In-laws: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा 1997 में हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। रॉबर्ट का परिवार पार्टिशन के समय पाकिस्तान से भारत के यूपी आकर बसा था।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 Oct 2024 2:00 AM GMT
Priyanka Gandhi Ka Sasural: यूपी के इस शहर की बहू हैं प्रियंका, पार्टिशन से पहले पाकिस्तान रहता था परिवार
X

Priyanka Gandhi-Robert Vadra (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Gandhi Ka Sasural: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने राजनीतिक मुद्दों और बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने साल 1997 में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) से शादी रचाई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। क्या आप जानते हैं प्रियंका का ससुराल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में है। आज हम बताने जा रहे हैं राजीव-सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका का ससुराल कहां है और उनके पति के परिवार में कौन-कौन है।

पढ़ाई के दौरान हुई थी रॉबर्ट से मुलाकात

सबसे पहले तो बता दें प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने लव मैरिज (Priyanka Gandhi And Robert Vadra Marriage) की थी। दोनों 1997 में हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी पहली मुलाकात पढ़ाई के दौरान एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस वक्त प्रियंका केवल 13 साल की थीं। दोनों साथ में दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ा करते थे। प्रियंका और रॉबर्ट को एक दूसरे का साथ बेहद पसंद आने लगा। दोनों बातचीत करते-करते एक अच्छे दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी की तरह।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जब दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में परिवारवालों को बताया तो रॉबर्ट के पिता इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। लेकिन बेटे के प्यार के आगे झुककर उन्होंने आखिरकार इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी। इसके बाद दोनों लव बर्ड्स की शादी धूमधाम से कराई गई। ये शादी 18 फरवरी 1997 को सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर संपन्न हुई थी। आज दोनों एक बेटा और एक बेटी के माता पिता हैं।

कहां है प्रियंका गांधी का ससुराल (Priyanka Gandhi Ka Sasural Kaha Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें सोनिया गांधी की बेटी और राहुल की छोटी बहन प्रियंका उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) शहर की बहू हैं। उनके ससुर यूपी के इसी शहर के रहने वाले थे। वैसे तो, रॉबर्ट का पैतृक परिवार वर्तमान पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला था। लेकिन पार्टिशन के समय उनके दादा भारत आ गए थे और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बस गए। रॉबर्ट की फैमिली पंजाबी मूल की है।

ससुराल में है कौन-कौन (Robert Vadra Family Members)

रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा एक बिजनेसमैन थे। वह पीतल व लकड़ी के हस्तशिल्प व्यवसाय के साथ-साथ हीरे का कारोबार करते थे। उन्होंने स्कॉटलैंड की रहने वाली मौरीन वाड्रा से शादी रचाई थी। जिनसे उनके तीन बच्चे, दो बेटे और एक बेटी थी। रॉबर्ड के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी 2009 में दिल्ली में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उनकी मां मौरीन दिल्ली में उनके साथ रहती हैं। रॉबर्ड के भाई और बहन की भी डेथ हो चुकी है। उनके भाई रिचर्ड ने सुसाइड कर लिया था, जबकि बहन मिशेल की एक कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी।

Shreya

Shreya

Next Story