Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट के पास है रॉयल और बेशकीमती लहंगे का भंडार, देखें कलेक्शन

Radhika Merchant Lehengas: मुकेश और नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू बेहद स्टाइलिश हैं। वह अपने इंडियन लुक्स को इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आइए देखें उनके बेहतरीन लुक्स।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 July 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 5:01 AM GMT)
Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट के पास है रॉयल और बेशकीमती लहंगे का भंडार, देखें कलेक्शन
X

Radhika Merchant (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Radhika Merchant Lehenga Collection: भारत के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटी अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने वाले हैं। राधिका जाने माने बिजनेसमैन और एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका और अनंत 12 जुलाई को मुंबई में शादी (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत की होने वाली दुल्हनिया अक्सर अपनी खूबसूरती और फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने शादी के फंक्शंस में राधिका अब तक कई खूबसूरत लुक्स (Radhika Merchant Looks) में नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके इंडियन लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया। आइए देखें उनका बेहतरीन लहंगा कलेक्शन (Radhika Merchant Lehengas) तस्वीरों में।

राधिका मर्चेंट का लहंगा कलेक्शन (Radhika Merchant Lehenga)

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का लहंगा कलेक्शन खूबसूरत होने के साथ ही बेहद शाही और कीमती भी है। आइए डालें उनके कलेक्शन पर एक नजर।

पर्पल लहंगा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हाल ही में अनंत और राधिका (Radhika Merchant) के लिए गरबा नाइट का आयोजन किया गया था, जिसमें राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत पर्पल लहंगे (Radhika Merchant Purple Lehenga) में नजर आई थीं। बैंगनी लहंगे में राधिका किसी अप्सरा की तरह नजर आईं। उनके इस लहंगे पर गोल्डन कारीगरी की गई है, जो इस लहंगे को रॉयल लुक दे रहा है। अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने अपने लुक को बेशकिमती जूलरी से कंप्लीट किया है। उन्होंने सटल न्यूड मेकअप, बालों में जुड़ा और गजरा, छोटी सी काली बिंदी से लुक में चांर चांद लगाए हैं। उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

बंदिनी लहंगा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राधिका मर्चेंट के मामेरू सेरेमनी का लुक भी काफी वायरल हुआ था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए वाइब्रेंट बंदिनी लहंगा कैरी किया था। यह लहंगा पिंक और ऑरेंज कलर में था, जिस पर सोने के तार से जरदोजी कढ़ाई हुई थी। इस लहंगे के साथ उन्होंने विंटेज स्टाइल कोटी कैरी की थी। इस लहंगे की एक और खासियत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, लहंगे का बॉर्डर जहां से शुरू हुआ है, वहां पर दुर्गा मां के श्लोक को कढ़ाई करके लिखा गया है। अपने इस लुक में चार चांद लगाने और इसे खास बनाने के लिए राधिका ने अपनी मां शैला विरेन मर्चेंट के गहने पहने थे। इसके अलावा मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी से अपना लुक कंप्लीट किया था। इस पूरे लुक में उनकी चोटी भी काफी स्टनिंग लग रही थी, जिसमें उन्होंने खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगाई थी।

क्रिस्टल लहंगा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राधिका ने अपने एक अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन में क्रिस्टल लहंगा पहना। संगीत नाइट में अनंत की खूबसूरत मंगेतर क्रिस्टल वाले लहंगे में कहर ढा रही थीं। स्वारोवस्की क्रिस्टल से तैयार किए गए लहंगे पर हर एक यूजर की नजर अटक गई। उन्होंने डायमंड जूलरी, न्यूड मेकअप, खुले बालों से लुक को कंप्लीट किया था। इस लहंगे को देखकर ही कोई कह देगा कि इसकी कीमत लाखों में होगी।

गोल्डन लहंगा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राधिका मर्चेंट के खूबसूरत लहंगा कलेक्शन में उनकी सगाई का लहंगा (Radhika Merchant Engagement Lehenga) भी शामिल किया जाना चाहिए। इस लहंगे में वह इतनी प्यारी लगी थीं कि लाखों लोगों की क्रश बन गईं। अपनी इंगेजमेंट में राधिका ने गोल्डन कलर का गोल्ड सिल्क टिश्यू से बना हुआ लहंगा पहना था। इस पर हैंड एम्ब्रॉयडर्ड वर्क किया गया था। जूलरी के लिए उन्होंने डायमंड नेकलेस, मांगटीका, ईयररिंग्स और कमरबंद चुना। जबकि मेकअप उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम रखा था।

Shreya

Shreya

Next Story