Radhika Merchant Sister's Look: शादी के बाद लंदन पहुंचा अंबानी परिवार, जानिए कितने सस्ते ऑउटफिट में नज़र आईं राधिका की बहन

Radhika Merchant Sister's Look: अनंत राधिका की शादी का जश्न अब विदेशों तक भी पहुंच गया है जहाँ आज ये परिवार लंदन फेस्टिविटीज़ में शामिल हुआ है। जहाँ सभी की नज़रें राधिका की बहन पर जा टिकीं।

Shweta Srivastava
Published on: 18 July 2024 11:32 AM GMT
Radhika Merchant Sisters Look
X

Radhika Merchant Sister's Look (Image Credit-Social Media)

Radhika Merchant Sister's Look: अंबानी परिवार की बहुचर्चित शादी का जश्न दुनिया शायद ही कभी भूल पाए। वहीँ इस शादी में अरबो खरबो का पैसा भी जमकर लुटाया गया। इसकी भव्यता को देखकर देश के साथ साथ विदेशों तक सभी के बीच अंबानी परिवार के खूब चर्चे हो रहे हैं। वहीँ अबये परिवार लंदन में है।

इस अंदाज़ में नज़र आईं राधिका मर्चेंट की बहन

मुंबई में अनंत और राधिका की शादी हुई जिसमें अंबानी और मर्चेंट परिवार शामिल हुआ। वहीँ शादी के संपन्न होने के बाद राधिका और अनंत जामनगर पहुव्हे और दोनों न सभी का आशीर्वाद लिया। सभी ने उनका स्वागत फूलों की बरसात करके किया। वहीँ मुंबई और जामनगर के बाद अब अंबानी परिवार लंदन में है। वहीँ लंदन में भी अंबानी परिवार ने एक जश्न रखा जिसमे राधिका की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट भी पहुंचीं। उन्हें पहले बार कैमरे में कैद वहीँ उनका ऑउटफिट देखकर हर कोई हैरान रह गया। आइये जानते हैं ऐसा क्या था उनके ऑउटफिट में ख़ास।

Radhika Merchant Sister's Look (Image Credit-Social Media)

जहाँ शादी के सभी फंक्शन्स में अंजलि पारम्परिक लिबास में नज़र आईं थीं वहीँ लंदन में उनका वेस्टर्न अंदाज़ देखने को मिला। दरअसल लंदन फेस्टिविटीज़ के लिए अंजलि ले एक सिंपल सी लेमन कलर की स्ट्रैपलेस बॉडी फिट ड्रेस को चुना था। जो उन्हें एक ग्लैमरस लुक दे रही थी। उनकी ड्रेस पर नीचे की तरफ नेट की ट्रेन लगी हुई थी। जो उनकी ड्रेस से मेल खाती हुई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक फर रैप भी लिया हुआ था जिसने उनके इस लुक को कम्पलीट कर दिया।

इतनी है इस गाउन की कीमत

Radhika Merchant Sister's Look (Image Credit-Social Media)


राधिका की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने लंदन की इस पार्टी के लिए जो ऑउटफिट चुना था उसकी कीमत सुनकर शायद आप भी दंग रह जाएं। दरअसल इस स्ट्रैपलेस गाउन डेम बाय गैब्रिएला लेबल की कीमत महज़ 21,500 रूपए है। अंजलि ने अपने इस ऑउटफिट के साथ मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने एक पतला सा फ्लोरल कट डिमांड चोकर पहना था साथ ही छोटे से इयररिंग्स पहने थे। उनका मेकअप भी काफी डैज़लिंग था और साथ ही लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है। इसके सतह ही अंजलि ने एक सिंपल सी पोनी की हुई थी जो उनके लुक को और इन्हैंस कर रही थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story