×

Rahul Gandhi Daily Fitness Tips: सुबह इतने बजे उठते हैं राहुल गाँधी, नाश्ते में बेहद पसंद करते हैं ये डिश

Rahul Gandhi Daily Fitness Tips: कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी अपने डेली रूटीन का काफी ध्यान रखते हैं और अपनी डाइट में इन सब चीज़ों को ज़रूर ऐड करते हैं। आइये जानते हैं उनका फिटनेस मंत्र क्या है।

Shweta Srivastava
Published on: 3 April 2024 4:05 AM GMT
Rahul Gandhi Daily Routine
X

Rahul Gandhi Daily Routine (Image Credit-Social Media)

Rahul Gandhi Daily Fitness Tips: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं ऐसे में वो काफी एक्टिव भी रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने ये साबित किया कि वो 51 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव और फिट हैं। आइये जानते हैं क्या है उनका डेली रूटीन और क्या है उनकी डाइट।

राहुल गाँधी का डेली रूटीन (Rahul Gandhi Daily Routine)

राहुल गाँधी कांग्रेस के नेता है और आज भी खुद को काफी फिट और एक्टिव रखते हैं। अक्सर उनके चर्चे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब होते हैं। वो 51 साल के हैं और ऐसे में भी वो काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान देश के हर कोने में पहुंचकर ये साबित किया है कि वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। वो अपने डेली रूटीन का पूरी तरह से ख्याल रखते हैं साथ ही आज हम आपको कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी के फिटनेस मंत्र के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

राहुल गाँधी को हमने अक्सर बिना थके घंटों तक भाषण देते देखा है। वो काफी एनर्जेटिक हैं और एक्टिव भी रहते हैं। उनके भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर कोने पर जाकर ये साबित किया कि वो काफी फिट हैं। वो 51 साल के हैं लेकिन फिर भी उनके अंदर कमाल की ऊर्जा है। ऐसे में खुद को फीजिकली एक्टिव और फिट रखने के लिए वो कुछ ज़रूरी बातों का ख्याल रखते हैं जिसमे खानपान से लेकर रोज़ाना की वर्जिश सभी कुछ शामिल है। आइये एक नज़र डालते हैं उनके डेली रूटीन पर।

सुबह जल्दी उठ जाते हैं राहुल गाँधी

Rahul Gandhi Daily Routine (Image Credit-Social Media)


राहुल गाँधी सुबह जल्दी उठ जाते हैं उन्हें साइक्लिंग करना और जॉगिंग करना काफी पसंद है। वो रोज़ाना इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं जिससे उनके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। आपको बता दें कि राहुल सुबह 4:30 बजे उठते हैं और साथ ही वर्कआउट भी करते हैं। वो चाहे कितने भी व्यस्त हों अपना डेली रूटीन वो नहीं बदलते हैं। ठण्ड के मौसम में भी वो बिना किसी दिन छोड़े रोज़ सुबह जल्दी उठकर अपनी दिनचर्या को अपनाते हैं।

समय से करते हैं नाश्ता

Rahul Gandhi Daily Routine (Image Credit-Social Media)


वो सुबह समय से अपना नाश्ता करते हैं उसके बाद वो अपने रोज़ के काम के लिए पार्टी के ऑफिस समय से निकलते हैं। उन्हें साउथ इंडियन नाश्ता काफी पसंद है ऐसे में वो अक्सर इसे ही खाना पसंद करते हैं।

लंच का भी समय है निश्चित

Rahul Gandhi Daily Routine (Image Credit-Social Media)


राहुल गाँधी हर चीज़ समय के अनुसार ही करते हैं फिर चाहे वो सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का खाना। उनका लंच और डिनर काफी नपा तुला ही होता है वो इसमें पौष्टिक चीज़ें ही लेना पसंद करते हैं। साथ ही वो सलाद को अपने खाने में ज़रूर ऐड करते हैं।

सोने से पहले ज़रूर करते हैं ये काम

Rahul Gandhi Daily Routine (Image Credit-Social Media)


राहुल गाँधी को किताबे पढ़ने का काफी शौक है ऐसे में वो सोने से पहले बुक ज़रूर पढ़ते हैं। वो रात को काफी लाइट डिनर लेते हैं और फिर समय पर सो जाते हैं जिससे सुबह वो अपने समय पर उठ सकें।

अपने डेली रूटीन से नहीं करते कोई समझौता

Rahul Gandhi Daily Routine (Image Credit-Social Media)


राहुल गाँधी अपने डेली रूटीन को काफी स्ट्रिक्टली फॉलो करते हैं रोज़ाना सुबह एक्सरसाइज से लेकर अपनी डाइट का भी वो काफी ख्याल रखते हैं। इसमें वो रोज पुश-अप भी करते हैं। इसके साथ ही राहुल गाँधी वेज खाना ज़्यादा कहते हैं वो अपनी डाइट में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन शामिल करते हैं। वहीँ उन्हें इडली-डोसा खाना ज्यादा पसंद है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story