×

Diya Kumari Lifestyle: कैसी है राजस्थान की उप मुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी की लाइफस्टाइल, इतने अरब की सम्पति की हैं मालकिन

Diya Kumari Lifestyle: जानिए राजस्थान की उप मुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी के बारे में, एक शाही परिवार की राजकुमारी से लेकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता तक कैसा रहा है उनका जीवन।

Shweta Srivastava
Published on: 16 Dec 2023 1:40 AM GMT (Updated on: 16 Dec 2023 4:04 AM GMT)
Diya Kumari Lifestyle
X

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)

Diya Kumari Lifestyle: राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की आजकल हर तरफ खूब चर्चा है वो भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाली एक राजसी राजनीतिज्ञ हैं। दीया एक राजनीतिज्ञ और जयपुर की राजकुमारी हैं। शाही वंश से आने वाली, वो एक बहुमुखी व्यक्तित्व रखने वाली महिला हैं। आज हम आपको उनके जीवन के कई पहलुओं से रूबरू करवाएंगे। आइये जानते हैं राजस्थान की उप मुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी कैसी लाइफस्टाइल जीतीं हैं।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी की लाइफस्टाइल

राजकुमारी दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी के घर हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी थे और यही वजह थी कि दीया ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा की और अध्ययन किया। उनके घर का माहौल शुरू से इसी वजह से काफी अनुशासित था। इतना ही नहीं उन्हें एक आम बच्चे की तरह ही रखा जाता था यहाँ तक की उन्हें अपने शाही वंश का भी कोई अंदाज़ा नहीं था।

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)

राजकुमारी दीया कुमारी की शिक्षा

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, मुंबई के जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल और जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की। वहीँ उन्होंने ग्रेजुएशन जयपुर के महारानी कॉलेज से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने लंदन के पार्सन्स आर्ट एंड डिज़ाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा भी किया।

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)

राजकुमारी दीया का पारिवारिक जीवन

एक राजकुमारी के रूप में उनपर कई ज़िम्मेदारियाँ भी थीं लेकिन इस बीच उन्होंने सालों के शाही परिवार की एक परंपरा को तोड़ दिया। एक शाही परिवार का सदस्य केवल उसी वंश में शादी कर सकता है। लेकिन राजकुमारी को एक आम आदमी नरेंद्र सिंह रावत से प्यार हो गया जो पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। लेकिन दिया ने 1977 में नरेंद्र से शादी कर ली। इसके बाद उन्हें कई लोगों की नाराज़गी का भी सामना करना पड़ा। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता बने। पद्मनाभ सिंह, गौरवी कुमारी और लक्ष्यराज प्रकाश सिंह। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर एक बाद सभी को हैरान किया जब अपनी 21 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा की।

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)

महारानी दीया कुमारी का राजनीतिक करियर

महारानी दीया कुमारी 2013 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं, 2013 में राजस्थान विधानसभा का चुनाव सवाई माधोपुर से लड़ा और विधायक बनीं। उन्होंने 2018 का चुनाव नहीं लड़ा लेकिन, 2019 में वो राजसमंद से लोकसभा के लिए सांसद चुनी गईं।

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)

महारानी दीया कुमारी की कुल संपत्ति

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)


महानी दीया कुमारी कई संपत्तियों, व्यवसायों, स्कूलों और ट्रस्टों का प्रबंधन करती हैं। इसमें सिटी पैलेस, जयपुर, जयगढ़ किला, महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट, द पैलेस स्कूल, महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल, राजमहल पैलेस और कई अन्य शामिल हैं। इस लिहाज़ से उन्हें अरबपति माना जाता है।

Diya Kumari Lifestyle (Image Credit-Social Media)

इसके अलावा दीया कुमारी को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है ,1937 बेंटले 4.25-लीटर एमएक्स सीरीज उनकी बेशकीमती संपत्तियों में से एक है। अगर उनकी कुल सम्पति की बात करें तो आपको बता दें कि शाही परिवार की अनुमानित कुल संपत्ति फिलहाल अज्ञात है, कई रिपोर्टों का दावा है कि ये लगभग 2.8 बिलियन डॉलर हो सकती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story