TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Rajinikanth Facts: साउथ इंडियन नहीं हैं रजनीकांत, क्या आप जानते हैं सुपरस्टार की कास्ट

Rajinikanth Ki Cast Kya Hai: रजनीकांत को साउथ इंडिया में भगवान की तरह पूजा जाता है। फैंस उन्हें बेहद प्यार देते हैं। लेकिन आपको मालूम है वह दक्षिण भारतीय नहीं हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 Oct 2024 10:05 AM GMT
Rajinikanth Facts: साउथ इंडियन नहीं हैं रजनीकांत, क्या आप जानते हैं सुपरस्टार की कास्ट
X

Rajinikanth (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rajinikanth Cast Religion In Hindi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रजनीकांत को रात में अचानक पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत की सेहत (Rajinikanth Health) बिगड़ने की खबर सामने आते ही फैंस परेशान हो गए और उनकी सलामती के लिए दुआ करने लगे।

बता दें रजनीकांत को साउथ इंडिया में भगवान की तरह पूजा जाता है। फैंस उन्हें प्यार से ‘थलाइवा’ बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रजनीकांत दक्षिण भारतीय नहीं हैं। आपमें से बहुत लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी, लेकिन साउथ इंडियन सुपरस्टार की छवि रखने वाले रजनीकांत कन्नड़, तमिल या मलयाली नहीं हैं। यहां तक कि रजनीकांत उनका असली नाम (Rajinikanth Ka Asli Naam) भी नहीं है। आइए जानते हैं उनके असली नाम और जाति के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किस जाति के हैं रजनीकांत (Rajinikanth Cast Details In Hindi)

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ (Rajinikanth Real Name Shivaji Rao Gaikwad) है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को मराठी हिंदू परिवार में बैंगलोर में हुआ था। गायकवाड़ सरनेम महाराष्ट्र में प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है। जो या तो मराठा या महार से संबंधित है। महार अनुसूचित जाति है, मराठा उच्च जाति होती है। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ (Ramoji Rao Gaikwad) था, जो कि एक पुलिस कांस्टेबल थे। वहीं, उनकी मां जीजाबाई (Jijabai) थी, जो कि एक होम मेकर थीं। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। रजनीकांत के पूर्वज महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावड़ी कडेपत्थर के रहने वाले थे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रजनीकांत को कौन सी भाषा आती है (Rajinikanth Mother Language)

मराठी होने के बावजूद भी रजनीकांत मराठी भाषा पढ़ना और लिखना नहीं जानते हैं। हालांकि वो इस भाषा में बात कर सकते हैं। बैंगलोर में जन्में रजनीकांत आज भी केवल कन्नड़ भाषा ही लिख और पढ़ सकते हैं। हालांकि वह तमिल, हिंदी समेत अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Shreya

Shreya

Next Story