×

Rajnath Singh Biography: फिजिक्स के लेक्चरर से लेकर भारत के रक्षा मंत्री के रूप में ऐसा रहा राजनाथ सिंह का सफर, जानिए उनकी कुल सम्पति

Rajnath Singh Ka Jivan Parichay in Hindi: राजनाथ सिंह के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनके राजनैतिक सफर की क्या है कहानी आइये जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

Shweta Srivastava
Published on: 11 Jun 2024 7:44 AM GMT
Rajnath Singh Biography
X

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

Rajnath Singh Biography: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के साथ साथ इस सरकार में लखनऊ से मंत्री बनने की हैट्रिक राजनाथ सिंह के भी सिर है। राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार तीसरी बार केंद्र मंत्री बने हैं, ऐसा करने वाले वो पहले व्यक्ति हैं साथ ही वो पांचवी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। 9 जून 2024 का ऐतिहासिक दिन जब लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तो उनके साथ उनके पूरे मंत्रिमंडल ने शपथ ली। वहीँ रक्षा मंत्री रहे राजनाथ सिंह भी इसमें शामिल थे। इस बार भी उन्हें रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। आइये जानते हैं राजनाथ सिंह के जीवन,उनके राजनैतिक करियर, परिवार और सम्पति के बारे में।

राजनाथ सिंह का जीवन (Rajnath Singh Biography)

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक साधारण परिवार में हुआ था। एक बेहद सामान्य व्यक्ति से भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनने तक का राजनाथ सिंह का सफर कई उतार चढाव से भरा हुआ है। वहीँ उनकी राजनीतिक यात्रा भाजपा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती है। आइये उनके जीवन के कुछ अनसुने पहलुओं से लेकर राजनीति में उनके जयकारे तक की हर एक गिरह पर एक नज़र डालते हैं।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

राजनाथ सिंह का जीवन

पूरा नाम- राजनाथ सिंह

जन्म तिथि 10 जुलाई 1951 (आयु 72)

जन्म स्थान- भभौरा

पार्टी का नाम- भारतीय जनता पार्टी

शिक्षा- स्नातकोत्तर

पेशा- कृषि, राजनीतिज्ञ

पिता का नाम -राम बदन सिंह

माता का नाम -गुजराती देवी

धर्म- हिंदू

जाति- राजपूत

राजनाथ सिंह की शिक्षा

राजनाथ सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर गांव के एक स्कूल से प्राप्त की थी। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में एम.एस.सी.की डिग्री हासिल की।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

राजनाथ सिंह के बारे में बहुत क लोग ही जानते होंगें कि उन्होंने कुछ समय तक भौतिकी के लेक्चरर के तौर पर भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी काफी समय काम किया। वहीँ केंद्रीय मंत्री के तौर पर, उन्होंने किसान कॉल सेंटर और कृषि आय बीमा योजना जैसी परियोजनाओं में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीँ साल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में आई तब राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने।

राजनाथ सिंह का राजनैतिक सफर

साल 1964 में 13 साल की उम्र में राजनाथ सिंह आरएसएस (RSS) से जुड़े। वहीँ इसके बाद साल 1969 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठनात्मक सचिव के तौर पर भी कार्य किया। इसके बाद साल 1972 में राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में आरएसएस के शाखा कार्यवाह के रूप में भी काम शुरू किया। इसके बाद साल 1973 में वो भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) के सदस्य बने। साल 1974 में राजनाथ सिंह को भारतीय जनसंघ, ​​मिर्ज़ापुर (यूपी) इकाई का सचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद साल 1975 में राजनाथ सिंह को जनसंघ पार्टी के ​​मिर्ज़ापुर के जिला उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया। इसी साल उन्हें इमरजेंसी के दौरान जेपी आंदोलन में भाग लेने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीँ साल 1977 में राजनाथ सिंह ने अपना पहला चुनाव लड़ा और इसे जीता भी जिसके बाद वो जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मिर्ज़ापुर (यूपी) से विधायक बने।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

साल 1988 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गये। इतना ही नहीं उन्हें इसी साल भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था और वो साल 1990 तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद साल 1991 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी बने। इसके बाद साल 1997 वो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये। इसके बाद केंद्र में जब अटल बिहावी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार साल 1999 में आई तो राजनाथ सिंह को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वहीँ साल 2000 में वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

साल 2003 में प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमंडल में बतौर कृषि मंत्री नियुक्त किये गए। इसके बाद 31 दिसंबर 2005 से 19 दिसंबर 2009 तक उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीँ साल 2014 में राजनाथ सिंह यूपी के लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद-लोकसभा के रूप में चुने गए इसके बाद वो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे। वहीँ इसके बाद 2019 में वो रक्षा मंत्री नियुक्त हुए।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

साल 2024 में राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा ​​को 1.35 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। वहीँ इस बार भी वो मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल हुए। अब देखना ये है कि उन्हें इस बाद क्या कार्यभार और मंत्रालय मिलता है।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

राजनाथ सिंह की कुल संपत्ति 2024

राजनाथ सिंह, के पास कुल संपत्ति 7.4 करोड़ रुपये है, जिसमें चल संपत्ति 4 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये है। वहीँ आपको बता दें कि उनके पास कोई निजी वाहन नहीं है। इसके जानकारी उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए दाखिल हलफनामे में जिला निर्वाचन अधिकारी को लखनऊ में अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया था।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

चल संपत्ति की बात करें तो राजनाथ सिंह की संपत्ति 3.11 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी पत्नी के पास 52.50 लाख रुपये मूल्य का 750 ग्राम सोना और 9.37 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 12.50 किलोग्राम चांदी है, कुल मिलाकर 90.71 लाख रुपये की चल संपत्ति है। राजनाथ सिंह के पास 75,000 रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 45,000 रुपये हैं। उनकी चल संपत्ति का संयुक्त मूल्य 4.02 करोड़ रुपये से अधिक है।

Rajnath Singh Biography (Image Credit-Social Media)

इसके अलावा राजनाथ सिंह के पास चंदौली जिले के पांच गांवों में 1.47 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है। इसके अतिरिक्त, सिंह के पास लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 1.87 करोड़ रुपये का एक घर भी है। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने इस बात की भी घोषणा की थी कि उनके पास एक .32 कैलिबर रिवॉल्वर और एक डबल बैरल बंदूक है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story