×

Rakhi Banana Sikhe: घर पर ऐसे बनाएं राखी, भाई होगा खुश

Rakhi Banana Sikhe: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें इस बार घर की बनाई हुई रखी बांधे, जिससे भाई बहन के बीच प्यार गहराएगा...

Ragini Sinha
Written By Ragini Sinha
Published on: 19 Aug 2021 4:20 AM GMT
Homemade rakhi
X

घर पर बनाएं डिजाइनर राखी (social media)

Rakhi Banana Sikhe: हिन्दू धर्म में भाई बहनों का सबसे पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन इस बार 22 अगस्त को पड़ रहा है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई (Bhai Behan) की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार (Brother Sister Love) का प्रतीक माना जाता है।

बाजारों में मिल रही राखियां

Handmade Rakhi- वैसे तो बाजार में कई तरह की राखियां मिल रही हैं। इसमें सिल्वर राखी, क्ले की राखी, स्पंज की राखी ज्यादा बिक रही हैं, लेकिन लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते रफ्तार को देखकर अभी के समय बाजार से राखियां खरीदना बहन और भाई दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। ऐसे में यदि आप बाजार जाने के बजाय घर में ही अपने हाथों से खूबसूरत राखियां बनाएं, तो इससे आपका भाई (Bhai Behan Ka Rishta) के प्रति प्रेम और भी बढ़ सकता है। यहां आप राखी बनाने का आसान तरीका देख सकती हैं।

ऐसे बनाएं घर पर राखी

Rakhi Kaise Banaye- राखी बनाने में कोई भी महंगी चीज़ों की जरुरत नहीं पड़ती। जिन चीज़ों की जरूरत पड़ती है, वो सभी चीज़ें आपको पास की किसी भी स्टोर पर मिल जाएगी।

राखी बनाने के लिए इन सामानों की पड़ेगी जरुरत

  • सबसे पहले रेशम के रंगबिरंगे धागे खरीद लें।
  • राखी को मोतियों से सजाने के लिए रंग बिरंगे छोटे व बड़े साइज़ के मोती खरीद लें।
  • किसी भी रंग के स्पंज खरीद लें।
  • रंग बिरंगे तरह तरह के कागज खरीद लें।
  • गोंद या फेविकोल खरीद लें।

राखी बनाने की विधि (Rakhi Banane Ka Tarika)

  • सबसे पहले अपने जिस भी रंग के रेशम के धागे लिए हैं उसे आपस में गूंथ लें।
  • अब रंग बिरंगे मोतियों को सुई धागे की सहायता से रेशम के धागे में पिरो दीजिये।
  • अब मोतियों को बराबर करके रेशम के धागे के दोनों छोरों पर लगा दें और बीच में कुछ जगह छोड़ दें।
  • अब ज बीच में जगह छूटी है उसमें अपनी पसंद के आकर का स्पंज काटकर चिपकाएं।
  • अब स्पंज के ऊपर कागज को स्पंज के आकार का काट कर गोंद की सहायता से चिपकाएं।
  • अब इसके ऊपर अपने अनुसार मोतियों को चिपकाएं।
  • आप अपने भाई की उम्र के हिसाब से भी स्पंज की सजावट कर सकते हैं। जैसे गणेश जी, कार्टून आदि चिपका सकते हैं।
  • अब जिन मोतियों को अपने सबसे पहले रेशम के धागे में पिरोया था उसे स्पंज के करीब ले आए।
  • अब आपकी राखी तैयार हो चुकी है। अब आप इसे भाई के हाथ में सजा सकते हैं।

इस तरह आप मनचाहे ड‍िजाइन में भाई की कलाई पर सजाने के ल‍िए राखी तैयार कर सकती हैं।

474 साल बाद आया संयोग

Raksha Bandhan 2021 -बता दें कि ऐसा संयोग 2021 से पहले 474 साल पहले बना था। 11 अगस्त 1547 को धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन मनाया गया था. सूर्य, मंगल, बुध, की तब ऐसी ही स्थिति थी। उस समय शुक्र बुध की राशि मिथुन में थे, जबकि इस साल शुक्र बुध ग्रह की राशि कन्या में स्थित रहेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story