×

Raksha Bandhan 2022: भाई की कलाई पर बांधे ये लेटेस्ट डिजाइन वाली राखी, खूब जचेगी आप पर

Raksha Bandhan 2022: कल यानी 11 अगस्त को भारत में पूरे धूमधाम से राखी का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि कई जगह 12 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 10 Aug 2022 1:24 PM GMT
Rakshabandhan 2022 Special
X

Rakshabandhan (Image: Social Media)

Raksha Bandhan 2022: कल यानी 11 अगस्त को भारत में पूरे धूमधाम से राखी का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि कई जगह 12 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। राखी के कुछ सप्ताह पहले से ही बाजारों में कई तरह की डिजाइन वाली राखी नजर आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 2022 की लेटेस्ट डिजाइन वाली राखी के बारे में:



भगवान की तस्वीर वाली राखी

इस राखी भगवान की तस्वीर वाली राखी टेंड में हैं। भगवान गणपति की तस्वीर वाली राखी को महिलाएं बहुत पसंद कर रही हैं। इसके अलावा ॐ राखी, स्वास्तिक राखी और मोर पंख वाली राखी भी बांध सकती हैं। आप अपनी भाई के लिए ऐसी राखी भी ले सकती हैं जिसमें भगवान की तस्वीर हो। इससे आपके भाई को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


रुद्राक्ष राखी

अगर आपके भाई भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं या आपके भाई को रुद्राक्ष पहनना पसंद हैं तो आप अपने भाई के लिए रुद्राक्ष वाली राखी खरीद सकती हैं, आपके भाई को बेहद पसंद आएगी। आप रुद्राक्ष राखी ले सकती हैं। रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। अपने भाई की कलाई पर रुद्राक्ष वाली राखी बांधने से उनपर सदा भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। इसलिए आप रुद्राक्ष राखी भी भाई की कलाई पर बांध सकती हैं।


ब्रेस्लेट राखी

इस साल ब्रेस्लेट राखी खूब ट्रेंड में हैं। इस राखी आप अपने भाई के लिए ब्रेस्लेट राखी चुन सकती हैं। ये राखी लंबे समय तक चलती है। ये धागे वाली राखी की तरह जल्दी खुलती भी नहीं है। आप कई डिजाइन में अपने भाई के लिए ब्रेस्लेट वाली राखी ले सकती हैं। चांदी, सोने और आर्टिफिशियल डिजाइन में भी इस राखी को खरीद सकती हैं।


स्टोन वाली राखी

स्टोन वाली राखी देखने में बेहद खुबसूरत लगती हैं। आप अपने भाई के कलाई पर स्टोन वाली राखी बांध सकती हैं। स्टोन वाली राखी में आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे। आप अपने भाई की पसंद के हिसाब से राखी चुन सकती हैं।


बच्चों के लिए राखी

आप बच्चों के लिए ऐसी राखियां पसंद कर सकती हैं जिसमें कार्टून हों। आप बच्चों के लिए स्नो मेन, मिक्की माउस, छोटा भीम और या फिर किसी सुपर हीरो वाली राखी ले सकती हैं। ये राखियां बच्चों को बहुत पसंद आएंगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story