×

Ramadan 2024: रमजान का पहला जुमा आज, जानिए इस्लाम धर्म में क्या है इसका महत्त्व

Ramadan 2024: रमज़ान का आज पहला जुमा है वहीँ इस्लाम में जुमे की नमाज़ का विशेष महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

Shweta Srivastava
Published on: 15 March 2024 2:42 AM GMT (Updated on: 15 March 2024 2:43 AM GMT)
Ramadan 2024
X

Ramadan 2024 (Image Credit-Social Media)

Ramadan 2024: रमज़ान का पाक महीना 11 मार्च 2024 से शुरू हो चुका है। साथ ही आज यानि 15 मार्च को रमज़ान का पहला जुमा है। इस्लाम धर्म में जुमे की नमाज़ की काफी अहमियत है। वहीँ आज यानि शुक्रवार को जुमे की नमाज़ में इसका महत्त्व और भी ज़्यादा माना जाता है।

रमजान का पहला जुमा आज

हर धर्म में किसी न किसी दिन का ख़ास महत्त्व होता है ऐसे में इस्लाम धर्म में अल्लाह की इबादत के लिए शुक्रवार का दिन काफी ख़ास होता है। इस दिन मुसलमानों के लिए नमाज़ अदा करना ज़रूरी भी होता है। वहीँ अगर रमज़ान का महीना हो तो ये और भी ज़्यादा अहमियत रखता है। वहीँ आज रमज़ान के पाक महीने का पहला शुक्रवार है। तो इसकी अहमियत और भी ज़्यादा बढ़ गया।

रमज़ान को इबादत का महीना भी माना जाता है ऐसे में मुसलमान रोज़ा रखते हैं और ये एक महीने तक रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि रोज़ेदार जब जुमे की नमाज़ अदा करते हैं तो उनपर अल्लाह की विशेष कृपा होती है और उनकी सभी मुरादे पूरी होती है। रमज़ान के महीने में शुक्रवार का ख़ास महत्त्व है और इस साल रमज़ान के महीने में कुल 4 जुमे पड़ेंगे। वहीँ आज इसका पहला दिन है।

गौरतलब है कि माह-ए-रमजान की शुरुआत 11 मार्च से हुई है और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल 2024 को होगी। वहीँ आज रमज़ान के महीने की जुमे की पहली नमाज़ अदा करने काफी तादाद में लोग मस्जिद पहुंचते हैं और अल्लाह से अपनी रेहमत उनपर बरसाने की दुआ करते हैं।

हर दिन पांच वक़्त की नमाज़ अदा करना इस्लाम धर्म में फ़र्ज़ माना जाता है। वहीँ रमज़ान के महीने और यूँ भी जुमे की नमाज़ का ख़ास महत्त्व होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हदीस शरीफ में जुमे की नमाज को लेकर कहा गया है कि, हजरत आदम अलैहिस्सलम को जुमे के दिन ही जन्नत से इस दुनिया में भेजा गया और जन्नत में उनकी वापसी भी जुमे की दिन ही हुई थी। इस्लाम धर्म में ये कहा जाता है कि जो जुमे की नमाज़ अदा करता है उसकी हफ्ते भर की गलतियों को अल्लाह माफ़ कर देते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story