Ranbir-Alia New House: बनकर तैयार हुआ आलिया-रणबीर के सपनों का महल, जानें इससे जुड़ी सभी डिटेल

Ranbir-Alia New Bungalow Photos: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते काफी समय से अपना नया घर तैयार होने का इंतजार कर रहे थे, जो दिवाली से पहले बनकर तैयार हो चुका है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 Oct 2024 1:35 AM GMT
Ranbir-Alia New Bungalow Photos
X

Ranbir-Alia New Bungalow Photos (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ranbir-Alia New Bungalow Photos: बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia And Ranbir New House) के सपनों का बंगला बनकर तैयार हो चुका है। इस घर का कंस्ट्रक्शन काफी समय से चल रहा था, जो अब कंप्लीट हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस बंगले की झलक देखने को मिली। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ इस घर में दिवाली तक शिफ्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं कहां और कैसा है रणबीर-आलिया का ये Bungalow।

तैयार हुआ आलिया-रणबीर का बंगला

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते काफी समय से अपना नया घर तैयार होने का इंतजार कर रहे थे और दिवाली से पहले ही ये बंगला बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। पिछले 2 साल से इस घर के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस बंगले का नाम रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है, जिसे रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी राहा के नाम पर रजिस्टर कराया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कहां है आलिया और रणबीर का नया घर (Alia And Ranbir New Bungalow Address)

कृष्णा राज बंगला (Krishna Raj Bungalow) मुंबई के एक प्रमुख रिहायशी इलाके में स्थित है। यह एक छह मंजिला बंगला है, जिसमें तमाम आलीशान सुविधाएं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले को बनाने में 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसे में यह शाहरुख खान के घर मन्नत और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को पछाड़ते हुए मुंबई का 'सबसे महंगा' सेलिब्रिटी बंगला बन चुका है।

कैसा दिखता है रणबीर-आलिया का नया बंगला (Alia And Ranbir Bungalow Inside Photos)

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए आलीशान बंगले की झलक सामने आई है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 6 मंजिल के इस बंगले का पूरा लुक देखा जा सकता है। बिल्डिंग को ग्रे और हल्के नीले रंग में रंगा गया है। इसमें कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियों और दरवाजों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही बालकनी पर वाइट रेलिंग देखी जा सकती है।

कब होंगे शिफ्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल अपनी बेटी राहा कपूर के साथ वास्तु बिल्डिंग में सातवीं मंजिल पर स्थित लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक, अब वह दिवाली या क्रिस्मस के मौके पर अपने नए बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस घर में नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए भी अलग-अलग फ्लोर मौजूद है। अब नीतू अपने बेटे और बहू के साथ एक ही छत के नीचे रहेंगी।

Shreya

Shreya

Next Story